फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to visit Indonesia G20 summit to see formal announcement India presidency

PM Modi: जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इंडोनेशिया जाएंगे पीएम मोदी, यहीं G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा भारत

Wed, 09 Nov 2022 05:40 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 05:40 AM IST
सार

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है।

विज्ञापन
PM Modi to visit Indonesia G20 summit to see formal announcement India presidency
पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले हफ्ते शुरू हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के दौरे पर जाएंगे। भारत एक दिसंबर को मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया से शक्तिशाली समूह जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। वहीं पीएम मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के जी-20 अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया।

विज्ञापन


जी20 समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। 
विज्ञापन


भारत जी20 की अध्यक्षता करेगा
वेबसाइट लॉन्चिंग के मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आगे कहा कि जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, विश्व व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगो और थीम के जरिए दुनिया को दिया संदेश
पीएम ने कहा कि इस लोगो और थीम के जरिए हमने दुनिया को एक संदेश दिया है। युद्ध के लिए बुद्ध ने जो संदेश दिया था और  हिंसा के प्रतिरोध में महात्मा गांधी के जो समाधान हैं, G20 के जरिए भारत उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा है। 


जी20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को इंडोनेशिया में होगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के वर्ष के दौरान जी -20 की अध्यक्षता प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है।   उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते मैं इंडोनेशिया जाऊंगा। औपचारिक तौर पर इस बात की घोषणा होगी कि भारत को जी20 का अध्यक्ष बनाया जाएगा। जी20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को इंडोनेशिया में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed