{"_id":"5b95a194867a557fa9001eee","slug":"pm-modi-to-inaugurate-sardar-vallabhbhai-patel-statue-on-october-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनकर तैयार, 31 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे अनावरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनकर तैयार, 31 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे अनावरण
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Sep 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बनकर तैयार है। लौहपुरुष की 143वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की इस सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने रविवार को इस आशय की जानकारी दी। बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2013 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने किया है। कंपनी को इसके निर्माण में 4 साल से अधिक वक्त लगा है। इस पूरे प्रोजेक्ट में प्रतिमा निर्माण पर 1347 करोड़, प्रदर्शनी हॉल और सभागार केंद्र के निर्माण पर 235 करोड़ और अगले 15 साल तक के रखरखाव के लिए 657 करोड़ रुपये और एक पुल के निर्माण के लिए 83 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
गौरतलब है कि भाजपा और खुद प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस पर सरदार पटेल की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाते रहे हैं। प्रतिमा के निर्माण के लिए पार्टी ने अभियान चला कर देश के लाखों गांवों से लोहा जमा किया था।
विज्ञापन
प्रतिमा की खासियत
लौहपुरुष की प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है। अब तक विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा चीन में बुद्ध की प्रतिमा थी और उसकी ऊंचाई 128 मीटर है। लौहपुरुष की प्रतिमा को 2,500 कर्मचारियों ने मिलकर बनाया है। इसे बनाने में करीब 2979 करोड़ रुपये का खर्च आया है। प्रतिमा गुजरात के नर्मदा डैम के पास स्थापित की जाएगी।