फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi to inaugurate Arunachal first greenfield airport today

PM Modi: प्रधानमंत्री आज अरुणाचल के पहले ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे का करेंगे उद्घाटन

Sat, 19 Nov 2022 04:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंस, ईटानगर।
एजेंस, ईटानगर। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 19 Nov 2022 04:25 AM IST
सार

पूर्वोत्तर के राज्यों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर पीएम मोदी के विशेष जोर के कारण क्षेत्र में हवाई अड्डों का यह तेजी से विकास संभव हो पाया है।

विज्ञापन
PM modi to inaugurate Arunachal first greenfield airport today
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4 india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ईटानगर के होलांगी में पहले ग्रीनफील्ड डोनी पोलो हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे। फरवरी, 2019 में इस हवाईअड्डे का शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री ने किया था, लेकिन बीच में कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद एयरपोर्ट का काम बहुत कम समय में पूरा किया गया है। 

विज्ञापन


डोनी पोलो हवाई अड्डा अरुणाचल प्रदेश के लिए तीसरा हवाई अड्डा होगा, जिसके बाद उत्तर-पूर्व में कुल हवाईअड्डों की संख्या 16 हो जाएगी। 1947 से 2014 तक उत्तर-पूर्व में केवल 9 हवाई अड्डे बनाए गए थे। तब से आठ साल की छोटी सी अवधि में मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में 7 हवाईअड्डे बनाए हैं। 
विज्ञापन


पूर्वोत्तर के राज्यों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर पीएम मोदी के विशेष जोर के कारण क्षेत्र में हवाई अड्डों का यह तेजी से विकास संभव हो पाया है। उत्तर-पूर्व में विमानों की आवाजाही में भी 2014 के बाद से 113% की वृद्धि देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed