{"_id":"634df1ad475d3528ea2397e8","slug":"pm-modi-to-celebrate-diwali-with-soldiers-again-visit-kedarnath-and-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepawali 2022: इस बार भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, 21 को जाएंगे केदारनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Deepawali 2022: इस बार भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, 21 को जाएंगे केदारनाथ
Tue, 18 Oct 2022 09:40 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 18 Oct 2022 09:40 AM IST
सार
पीएम संभवत: सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है।
विज्ञापन
जवानों के साथ पीएम मोदी (फाइल फोटो)।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीते आठ साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इस क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पूर्व पीएम केदारनाथ और बदरीनाथ का दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
पीएम संभवत: सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसी दिन केदारनाथ का दर्शन करने के बाद पीएम बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार की रात बद्रीनाथ में बिताने के बाद पीएम शनिवार को तड़के बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद पीएम बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
माणा गांव में ग्रामीणों और जवानों से संवाद
पीएम इस दौरान चीन सीमा से सटे भारत का आखिरी गांव कहे जाने वाले माणा भी जाएंगे। ब्रदीनाथ से महज तीन किलोमीटर दूर इस गांव में पीएम की योजना स्थानीय लोगों और जवानों से संवाद करने की है।
विज्ञापन
- माणा गांव की ऊंचाई समुद्र तल से 18 हजार फुट ज्यादा है। इस यात्रा के जरिए सरकार की योजना चीन को संदेश देने की है।