फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to campaign for Karnataka election after Kedarnath Darshan

केदारनाथ दर्शन के बाद कर्नाटक चुनाव प्रचार में उतरेंगे पीएम मोदी, ये है पूरा प्लान

Wed, 25 Apr 2018 03:06 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Apr 2018 03:06 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to campaign for Karnataka election after Kedarnath Darshan
PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को उत्तराखंड में केदारनाथ का दर्शन करने के बाद 1 मई से कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में उतरेंगे। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए करो या मरो वाले इस चुनाव में पीएम की फिलहाल 15 और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की 20 रैलियों की रूपरेखा तैयार की गई है। पीएम 1 मई को  उडुपी, बेलगाम और चामाराजा नगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।  पार्टी सूत्रों ने बताया कि राज्य इकाई की ओर से पीएम के अलावा यूपी के सीएम की रैलियों की मांग सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


पीएम की जिन 15 रैलियों की रूपरेखा तैयार की गई है, उससे पूरा कर्नाटक कवर हो जाएगा। इस दौरान एक रोड शो कराने की भी योजना है। हालांकि इस पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। रैलियां बढ़ाने का विकल्प अब भी खुला रखा गया है। ठीक इसी प्रकार योगी की जनसभाओं के लिए भी रणनीति बनाई गई है। जरूरत पड़ने में दोनों की जनसभाओं की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। 
विज्ञापन



हिंदू आतंकवाद का उठ सकता है मुद्दा

पीएम मोदी अपनी जनसभाओं में हिंदू आतंकवाद और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ कांग्रेस सहित सात विपक्षी दलों द्वारा दिए गए महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस को प्रमुखता से उठा सकते हैं। इस दौरान पीएम लिंगायत बिरादरी को अलग धर्म का दर्जा देने संबंधी सिद्धारमैया सरकार के फैसले पर भी सवाल उठाएंगे। पार्टी पहले भी लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा देने संबंधी फैसले को हिंदुओं को बांटने की साजिश बता चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लिंगायत मत बिखरने का डर नहीं

सिद्धारमैया सरकार ने भले ही लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा दे कर भाजपा को सियासी झटका देने की कोशिश की है। वहीं, रणनीतिकारों का मानना है कि कांग्रेस में इस समुदाय का बड़ा नेता न होने के कारण पार्टी को नुकसान होने की आशंका नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed