फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi thanks all parties, sent letter on support on GST

जीएसटी पर पीएम मोदी ने दिखाई दरियादिली, विरोध के बावजूद योगदान के लिए सभी का जताया आभार 

Thu, 29 Jun 2017 10:30 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली।
संजय मिश्र, नई दिल्ली। Updated Thu, 29 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
PM Modi thanks all parties, sent letter on support on GST
pm modi
जीएसटी आयोजन को लेकर विपक्ष की ओर से उठ रहे विरोध के स्वरों के बीच पीएम मोदी ने दरियादिली दिखाई है। आजादी के बाद के सबसे बड़े कर सुधार के कदम जीएसटी पर अकेले श्रेय लेने के बजाय मोदी ने इसमें योगदान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत सभी दलों के अध्यक्षों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, क्षेत्रीय दलों, प्रदेश के मुख्य सचिवों और लोकसभा से मान्यता प्राप्त सभी छोटे दलों तक के नेताओं का आभार जताया है।
विज्ञापन


GST पर मेगा शो कल, बिग बी, लता सहित कई हस्तियां करेंगी शिरकत
विज्ञापन


पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बकायदा प्रस्ताव पारित कर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, जीएसटी कांउसील, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त दलों, सभी सांसदों, राज्य विधानसभा के सदस्यों और समाज एवं उद्योग जगत के लोगों को जीएसटी में योगदान देने के लिए आभार जताया है। सूत्र बताते हैं कि 22 जून को संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में ही जीएसटी पर योगदान के लिए आभार का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसकी जानकारी पत्र के जरिए सरकार ने सभी अहम हस्तियों को दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ मंत्री ने आभार के लिए लिखे 155 खत 
ऐतिहासिक 30 जून की रात को जीएसटी आयोजन में शामिल नहीं होने पर कांग्रेस समेत तमाम दलों ने बेशक विरोध जताए हैं। लेकिन सरकार की ओर से पीएमओ राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आभार के लिए 155 लोगों को अहम खत लिखे हैं। जीएसटी पर सबको श्रेय देते हुए 22 जून को केंद्रीय कैबिनेट के जरिए पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि साथ भेजते हुए सिंह ने सभी 30 मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त 50 दलों के नेताओं, राज्यसभा के मान्यता प्राप्त 17 दलों के नेताओं, लोकसभा में मान्यता प्राप्त 26 दलों के नेताओं, महासचिव लोकसभा एवं राज्यसभा और सभी 30 मुख्यसचिवों को व्यक्तिगत पत्र लिखा है।

आधी रात को संसद में जश्न पर बोली कांग्रेस, कहा- GST का मतलब ग्रैंड सेल्फप्रमोटिंग तमाशा

पीएमओ मंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि इस तरह का ऐतिहासिक कार्य सामूहिक योगदान और सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकता है। योगदान के लिए सबका आभार जताते हुए उन्होंने पत्र के जरिए 22 जून के कैबिनेट प्रस्ताव की जानकारी दी है। विपक्ष के विरोध के बीच सरकार के इस गांधीगीरी को नहले पर दहले के रूप में देखा जा रहा है। सनद रहे कि 1 जूलाई से पूरे देश में एक कर की व्यवस्था वाला जीएसटी लागू हो रहा है। 30 जून की रात को संसद में विशेष आयोजन के जरिए सरकार ने इस क्षण को यादगार बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed