{"_id":"6089d0c18ebc3e2468655c48","slug":"pm-modi-telephone-conversation-with-russian-president-putin","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना खिलाफ लड़ाई : भारत-रूस में विदेश व रक्षा मंत्रियों की टू प्लस टू वार्ता पर सहमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना खिलाफ लड़ाई : भारत-रूस में विदेश व रक्षा मंत्रियों की टू प्लस टू वार्ता पर सहमति
Thu, 29 Apr 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:46 AM IST
सार
- भारत सरकार ने भारत में स्पूतनिक-वी टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी-व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को सहयोग देने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का धन्यवाद किया है। दोनों नेताओं ने बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए विदेश और रक्षा मंत्रियों की टू प्लस टू वार्ता पर भी सहमति जताई।
विज्ञापन
पुतिन से बातचीत के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने खासकर अंतरिक्ष में खोज और अक्षय ऊर्जा सहित विभिन्न द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में स्पूतनिक-वी पर हमारे सहयोग से मानवता की भलाई होगी। पीएम मोदी ने कहा, मेरे दोस्त राष्ट्रपति पुतिन के साथ हमारी सुखद बातचीत हुई। हमने कोरोना पर बात की और भारत की मदद के लिए पुतिन का आभार जताया। गौरतलब है कि सरकार ने भारत में स्पूतनिक-वी टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन