फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi: Taught country to dream, the Prime Minister has passion to take every work to the international level

PM Modi: 'देश को सपना देखना सिखाया, हर कार्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का जुनून रखते हैं प्रधानमंत्री'

Sun, 17 Sep 2023 02:35 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार
मोदी समर्थकों का मानना है कि जिस समय पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था महंगाई और सुस्ती के कुचक्र में फंसी हुई है, प्रधानमंत्री मोदी ने देश को न केवल इस कुचक्र से सफलतापूर्वक बाहर निकाला, बल्कि उसे दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे भी बढ़ाया। 
loader
PM Modi: Taught country to dream, the Prime Minister has passion to take every work to the international level
PM Modi - फोटो : Twitter

विस्तार

भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन मना रही है। आज से एक सप्ताह तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में पार्टी पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन का उपहार दे रही है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके कार्यों की खूब समीक्षा भी हो रही है। कुछ लोग उन्हें नए भारत की नींव रखने वाला, देश को आर्थिक तौर पर सशक्त करने वाला, दुनिया में देश का नाम बढ़ाने वाला और नई महाशक्ति बनने के लिए नए सपने देखने वाला बता रहे हैं तो उनके कुछ कार्यों की आलोचना भी कर रहे हैं। 


मोदी समर्थकों का मानना है कि जिस समय पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था महंगाई और सुस्ती के कुचक्र में फंसी हुई है, प्रधानमंत्री मोदी ने देश को न केवल इस कुचक्र से सफलतापूर्वक बाहर निकाला, बल्कि उसे दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे भी बढ़ाया। आर्थिक क्षेत्र में यह उनकी बड़ी उपलब्धि है। कोरोना काल में बिना घबराए आगे बढ़कर स्थिति को संभालना और दुनिया को कोरोना के खतरे से बाहर निकालने के लिए अभूतपूर्व योगदान देना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। 


इसी प्रकार कश्मीर में अनुच्छेद 370 के विवादित अंशों की समाप्ति, तीन तलाक प्रथा को खत्म करना और अयोध्या-काशी-उज्जैन का विकास उन्हें जनता में लोकप्रिय बना रहा है। जब वे प्रयागराज, काशी और दिल्ली में संसद का निर्माण करने वाले श्रमिकों से मुलाकात करते हैं, या मेट्रो में चलते हुए आम लोगों से मुलाकात करते हैं, उससे आम लोगों के बीच उनकी छवि मजबूत होती है।       

'अंतरराष्ट्रीय स्तर का काम करने में विश्वास रखते हैं प्रधानमंत्री'
भाजपा प्रवक्ता जयराम विप्लव ने अमर उजाला से कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर अब तक देश को अनेक प्रधानमंत्री मिले हैं और सबने अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार इसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी इस मामले में सबसे आगे हैं कि वे जो भी कार्य करते हैं, उसे एक नई उपलब्धि के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करने में विश्वास रखते हैं। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर बनवाने जैसा काम हो तो भी वे उसे इस स्तर तक ले जाने की सोच रखते हैें जहां उसकी पहचान  आंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो जाए। इसी प्रकार इसके पहले भी पूरी दुनिया में जी 20 के कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी ने इसे जिस स्तर पर आयोजित किया है, पूरी दुनिया में उसकी प्रशंसा हो रही है। यह उनकी बड़ी सोच को दिखाता है। 
 
इन मामलों में आलोचना भी
हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के कई कार्यों की आलोचना भी हो रही है। ट्विटर पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस हैशटैग चलाकर लोग केंद्र सरकार को रोजगार के मामले में निशाने पर ले रहे हैं। इस हैशटैग पर टिप्पणी करने वालों का कहना है कि सरकार लोगों को रोजगार देने में असफल साबित हुई है। इंडी एलायंस हैशटैग पर लिखने वाले सिराज का मानना है कि सरकार समाज में सांप्रदायिक विभाजन को कम करने के लिए कोई काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed