71वें
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से
पाकिस्तान और
चीन को बातों ही बातों में कड़ा संदेश दे दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत खुद की रक्षा करने में सक्षम है। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर सीमा विवाद तक का जिक्र किया।
पढ़ें:- हिंदी-चीनी भाई-भाई, इसी वजह से एक दूसरे को हरा नहीं सकते भारत-चीन: दलाई लामा
पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद हो या घुसपैठ, हमारी सेनाओं और सभी सुरक्षा एंजेसियों ने हर मौके पर अपना कर्तब दिखाया। उन्होंने कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तब दुनिया ने हमारी ताकत को पहचाना।
पीएम मोदी ने कहा कि आतंरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, समुद्र हो, बॉर्डर हो या साइबर हो हमें हर प्रकार की सुरक्षा करनी है। भारत इसे करने में सक्षम है, देश के खिलाफ कुछ भी होने के हौसले परस्त करने में हम सक्षम हैं।
पढ़ें:- कुलभूषण मामले में पाकिस्तान के पूर्व अटॉर्नी जनरल मखदूम अली बन सकते हैं एडहॉक जज
कश्मीर के जरिए पाक पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की साख विश्व में बढ़ रही है, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया हमारे साथ हैं। वर्तमान समय में अगर हवाला कारोबार होता है तो दुनिया हमें जानकारी दे रही है, हम विश्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।