{"_id":"5b1ae6b74f1c1baf6e8b70a7","slug":"pm-modi-spiritual-guru-claims-historic-decision-on-ram-temple-before-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के गुरु का दावा, चुनाव से पहले आएगा राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला, निर्माण का रास्ता होगा साफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम के गुरु का दावा, चुनाव से पहले आएगा राम मंदिर पर ऐतिहासिक फैसला, निर्माण का रास्ता होगा साफ
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी के अध्यात्मिक गुरु पंडित पुलकित मिश्रा ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर के संबंध में ऐतिहासिक फैसला आएगा और इसके निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। यह बात उन्होंने सिंचाई विभाग के हॉस्टल में पत्रकारों के बीच कहीं। वह मां पीताम्बरा के दर्शन करने आए थे। उन्होंने मोदी को स्वामी विवेकानंद का रूप बताया।
उन्होंने कहा कि मोदी की मेहनत से ही आज पूरे विश्व में भारत को सम्मान मिल रहा है। दावा किया कि भाजपा ही 2019 में सरकार बनाएगी और मोदी ही प्रधानमंत्री रहेंगे। मोदी से उनकी मुलाकात 2006 में गुजरात में हुई थी। वह दो दिन उनके साथ रहे, जिसमें उन्होंने मोदी को ग्यारह रसों के ज्ञान से अवगत कराया। इसके बाद वह उनके अध्यात्मिक गुरु बन गए।
वह कत्थक नृत्य करते हैं और उनके गुरु पंडित बिरजू महाराज हैं। एक सवाल पर उनका कहना था कि जो सांसद अपने क्षेत्र में काम नहीं कर रहे हैं, उनको भाजपा लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं देगी। उप चुनाव में मिल रही भाजपा की हार पर उनका कहना था कि इन हार को लोकसभा चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है।