फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi speaks to newly elected British Prime Minister Keir Starmer, congratulates him

India-UK: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री से फोन पर की बात, FTA को जल्द पूरा करने पर हुई चर्चा

Sat, 06 Jul 2024 03:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

India-UK: पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा की। 

विज्ञापन
PM Modi speaks to newly elected British Prime Minister Keir Starmer, congratulates him
नरेंद्र मोदी, कीर स्टार्मर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कीर स्टार्मर के साथ फोन पर बातचीत की और उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने व लेबर पार्टी की जीत पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-ब्रिटेन संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर चर्चा की। 

विज्ञापन


पीएम मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द पूरा करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जल्द भारत का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया। ब्रिटेन के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना करते हुए दोनों नेता लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने भविष्य में संपर्क में रहने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


हाउस ऑफ कॉमन्स में लेबर पार्टी ने जीतीं 400 से ज्यादा सीटें
हाल के आम चुनाव में जीत के साथ लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है। उसने 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में 412 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी 118 सीटों पर सिमट गई। वहीं, लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी ने 71 सीटों पर जीत हासिल की। सुनक ने 23,059 वोटों के साथ उत्तरी इंग्लैंड में अपनी सीट हासिल की। 2019 के आम चुनाव में बोरिस जॉनसन के नेतृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी ने 365 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, लेबर पार्टी को 202 सीटें हासिल हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कीर स्टार्मर के मंत्रिमंडल में इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी
लेबर पार्टी की नई सरकार में एंजेला रेन को उप प्रधानमंत्री, रचेल रीव्स को वित्त मंत्री, डेविड लमी को विदेश मंत्री, यिवेट कपूर को गृह मंत्री, जॉन हेली को रक्षा मंत्री, ब्रिजेट फिलिप्सन को शिक्षा मंत्री, एड मिलिबैंड को उर्जा मंत्री, जोनाथन रेनॉल्ड को व्यापार और वाणिज्य मंत्री, लुई हेघ को परिवहन मंत्री और शबाना महमूद को न्याय मंत्री बनाया गया है। 

विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने ब्रिटिश समकक्ष से की बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर कहा, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से बात करके खुशी हुई। हमने व्यापारिक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। शीघ्र व्यक्तिगत बैठक की उम्मीद है। 


10 डाउनिंग स्ट्रीट ने भी जारी किया बयान
वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को चुनावी जीत पर बधाई दी और ब्रिटेन व भारत के संबंधों की मजबूती पर विचार किया। मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री(कीर स्टार्मर) ने कहा कि वह एक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तैयार हैं, जो दोनों पक्षों के लिए कारगर साबित होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed