India-Israel: पीएम मोदी ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर बनी सहमति
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा कि बातचीत के दौरान, पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को भारत आने का न्योता दिया। साथ ही उन्होंने नेतन्याहू को छठी बार इस्राइल के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने की क्षमता पर सहमति जताई। नेतन्याहू के छठी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के लगभग दो सप्ताह बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली फोन बातचीत थी।
पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'अपने दोस्त नेतन्याहू से बात करके अच्छा लगा। उनकी प्रभावशाली चुनावी जीत और रिकॉर्ड छठी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी। खुशी है कि हमें भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को एक साथ आगे बढ़ाने का एक और मौका मिलेगा।'
Was a pleasure to speak with my good friend, @netanyahu. Congratulated him for his impressive election win and for becoming Prime Minister for a record sixth time. Delighted that we will have another chance to advance the India-Israel Strategic Partnership together. @IsraeliPM
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2023
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा कि वार्ता के दौरान, पीएम मोदी ने नेतन्याहू को भारत आने का न्योता दिया। साथ ही उन्होंने नेतन्याहू को छठी बार इस्राइल के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने हाल के वर्षों में भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी में तेजी से हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। रक्षा, कृषि और जल सहित कई क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में भारत और इस्राइल के बीच संबंध प्रगाढ़ हुए हैं।
जापान की सत्ताधारी पार्टी के नेता ने की भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात
वहीं, भारत दौरे पर आए जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के वरिष्ठ पदाधिकारी कोइची हागिउडा (Koichi Hagiuda) ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की और भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान संबंधों के महत्व पर जोर दिया।
I had a very insightful meeting with Mr HOGIUDA Koichi, Chairperson, Policy Research Council of ruling LDP of Japan at BJP HQ. We discussed various ways of enhancing people to people interactions and also emphasised on importance of India-Japan relations in Indo Pacific. pic.twitter.com/Hsmi1oFGgC
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 11, 2023
हागिउडा लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष हैं। बैठक के बाद नड्डा ने ट्वीट कर कहा, भाजपा मुख्यालय में जापान की सत्ताधारी एलडीपी की नीति अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष हागिउडा के साथ मेरी बहुत ही गहन बैठक हुई। हमने लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की और भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान संबंधों के महत्व पर भी जोर दिया।