फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi speaks in Tripura Diwali has also come here today

बिप्लब देब की शपथ के बाद पीएम मोदी बोले- त्रिपुरा में आज दिवाली

Fri, 09 Mar 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Fri, 09 Mar 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
PM Modi speaks in Tripura Diwali has also come here today
पीएम मोदी
त्रिपुरा के भाजपा अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। बिप्लब के शपथ लेते ही 70 सालों में पहली बार पूर्वोत्तर राज्यों में कमल का फूल खिल चुका है और यहां भाजपा की सरकार सत्ता में आ गई है। इस मौके पर पीएम मोदी भी त्रिपुरा पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत स्थानीय भाषा में की। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि आज त्रिपुरा में फिर से दिवाली आयी है। त्रिपुरा में आज विकास का दीप, एक नयी उमंग और नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ विकास और विकास ही है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में इतने प्रधानमंत्री बने लेकिन कोई नॉर्थ ईस्ट नहीं आए। लेकिन मैं यहां सबसे ज्यादा आया हूं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर हिंदुस्तानी नॉर्थ ईस्ट के साथ जुड़ा हुआ है यह देश की बहुत बड़ी ताकत है। हमें जहां भी काम करने का मौका मिला, सरकार बनाने का मौका मिला हम वहां गए हैं। हम सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर पूरे देश में काम कर रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर त्रिपुरा वासियों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी की भी हो लेकिन जनता जनार्दन सिर्फ देश की होती है। पीएम मोदी ने कहा कि हम उन लोगों के लिए भी काम करेंगे जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बिप्लब देब के साथ 9 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली

PM Modi speaks in Tripura Diwali has also come here today
biplab-deb
बता दें की बिप्लब देब के साथ 9 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। बिप्लब देब के बाद जिष्णु देब बर्मन ने शपथ ली, वह राज्य के उप मुख्यमंत्री होंगे। नरेश चंद्र देब बर्मा, रतनलाल नाथ, सुदीप राय बर्मन, प्रांजित सिंह रॉय, मनोज कांति देब, मेवाड़ कुमार जमातिया, सांत्वना चकमा ने भी शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी कई केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस समारोह में मौजूद रहे। इस शपथ ग्रहण समारोह की खासियत यह है कि इसमें पूर्व सीएम माणिक सरकार भी पहुंचे हैं। गुरुवार को माणिक सरकार को निमंत्रण देने के लिए खुद बिप्लब और बीजेपी महासचिव राम माधव उनके घर पहुंचे थे। राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 35 सीटें मिली हैं और उसकी चुनावी सहयोगी आईपीएफटी को आठ सीटें मिली हैं।

बिप्लब देब वर्तमान में त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष हैं। उनकी क्षमता में विश्वास जताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 9 मई 2015 को उन्हें त्रिपुरा के लिए जन संपर्क अभियान का प्रमुख बनाया था।

उनकी कार्यकुशलता को देख शाह ने उन्हें 6 जनवरी 2016 को त्रिपुरा भाजपा का अध्यक्ष बनाया। बिप्लब का जन्म 29 नवंबर 1971 को गोमती त्रिपुरा के राजधर नगर में हुआ था। परिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है, इसलिए बचपन से ही बिपल्ब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए।

संघ में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए बिप्लब ने संघ की प्रथम वर्ष शिक्षा भी ग्रहण की है। उनके पिता हीरूधन देब त्रिपुरा में जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में एक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed