{"_id":"6a05b7a9703d1184530fa27a","slug":"pm-modi-sergey-lavrov-meeting-india-russia-relations-ukraine-west-asia-diplomatic-talks-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी से रूसी विदेश मंत्री की मुलाकात, आपसी सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर हुई अहम बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी से रूसी विदेश मंत्री की मुलाकात, आपसी सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर हुई अहम बातचीत
Thu, 14 May 2026 05:23 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 14 May 2026 05:23 PM IST
सार
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर यूक्रेन और पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने शांति के लिए बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया।
विज्ञापन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। लावरोव इन दिनों ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत के दौरे पर हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित से जुड़े कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर विस्तार से बात की।
क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हुई बात
चर्चा के दौरान यूक्रेन और पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर भारत का स्पष्ट और पुराना रुख एक बार फिर सामने रखा। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या या संघर्ष का समाधान निकालने के लिए बातचीत और कूटनीति ही सबसे बेहतर विकल्प है। उन्होंने शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें: शी जिनपिंग को व्हाइट हाउस आने का न्योता: ट्रंप बोले- US-चीन संबंध साझेदारी नहीं, वैश्विक शक्ति संतुलन की रीढ़
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि लावरोव ने प्रधानमंत्री को दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में हुए 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद से द्विपक्षीय रिश्तों में कितनी प्रगति हुई है। उस समय प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई थी।
पीएम ने व्लादिमीर पुतिन को शुभकामनाएं भेजी
प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्तों को और गहरा करने के लिए दोनों देशों को निरंतर संवाद और सहयोग की आवश्यकता है।
यह बैठक भारत और रूस के बीच संबंधों को नई दिशा देने और मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। दोनों पक्षों ने यह भी सहमति जताई कि भविष्य में वैश्विक चुनौतियों का सामना मिलकर करना होगा और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए।
इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में आए आंधी तुफान से हुई तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शोक संदेश भेजा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में आंधी-तुफान के कारण हुई जानमाल की हानि और तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें।'
अन्य वीडियो-

उत्तर प्रदेश में आंधी-तुफान से तबाही पर राष्ट्रपति पुतिन ने भेजा शोक संदेशMFA Russia (@mfa_russia) posts, "President Putin sent a message of condolences to President of India @rashtrapatibhvn & Prime Minister @narendramodi Please accept my deepest condolences over the heavy loss of life & large-scale destruction caused by the cyclone in Uttar… pic.twitter.com/pIzSUvd4m0
— Press Trust of India (@PTI_News) May 14, 2026
इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में आए आंधी तुफान से हुई तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शोक संदेश भेजा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में आंधी-तुफान के कारण हुई जानमाल की हानि और तबाही पर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें।'
अन्य वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन