फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi seeks 3 months’ travel details from ministers

पीएम मोदी ने मंत्रियों से तीन महीने का यात्रा ब्योरा मांगा

Mon, 13 Feb 2017 07:04 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 07:04 AM IST
विज्ञापन
PM Modi seeks 3 months’ travel details from ministers
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से पिछले तीन महीनों के दौरान की गई अपनी यात्राओं का ब्योरा मांगा है। प्रधानमंत्री यह पता करना चाहते हैं कि मंत्रियों ने नोटबंदी के दौरान सरकार की अन्य कोशिशों का प्रचार किया या नहीं। मंत्रियों को सोमवार तक ब्योरा दाखिल कर देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को इस काम के मंत्रियों के साथ को-ऑर्डिनेट करने को कहा गया है। सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे पिछले तीन महीनों का यात्रा विवरण जमा करें। अगर उन्होंने यात्रा नहीं की है तो उन्हें बताना होगा कि क्या वह दिल्ली में थे और क्या उन्होंने अपने दफ्तर में योगदान दिया था।
विज्ञापन


पीएम के इस निर्देश का मकसद यह जानना है कि सरकार के मंत्रियों ने  उसकी पहलकदमियों खास कर नोटबंदी का प्रचार करने के लिए अपने क्षेत्र से बाहर का दौरा किया या नहीं। साथ ही यह भी जाननेकी कोशिश की जा रही है कि ये मंत्री अपने दफ्तर के काम और दौरों के बीच तालमेल बिठा कर काम कर रहे हैं नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed