फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says women power actively participating in developed India resolution

PM Modi: प्रधानमंत्री बोले- देश को आगे बढ़ाने में नारी शक्ति की अहम भूमिका, शिक्षा से व्यवसाय तक मिसाल बन रहीं

Mon, 09 Jun 2025 02:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 02:32 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने की दिशा में महिलाएं बहुत अहम भूमिका निभा रही हैं। आज वे, न केवल विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं, बल्कि शिक्षा, व्यवसाय और हर क्षेत्र में मिसाल भी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते 11 सालों में महिलाओं ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
PM Modi says women power actively participating in developed India resolution
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं द्वारा निभाई गई परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने की दिशा में महिलाएं बहुत अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी माताएं, बहनें और बेटियां पहले बहुत मुश्किल हालात से गुजरी हैं। लेकिन आज, वे न केवल विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं, बल्कि शिक्षा, व्यवसाय और हर क्षेत्र में मिसाल भी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते 11 सालों में महिलाओं ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


एनडीए सरकार ने महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए शुरू की कई योजनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि एनडीए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को मजबूत बनाना है। इनमें स्वच्छ भारत अभियान के जरिये महिलाओं को सम्मान देना, जन धन योजना के जरिये उन्हें बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और नीचे से ऊपर तक सशक्त बनाना शामिल है। उन्होंने उज्ज्वला योजना को मील का पत्थर बताया, जिसने कई घरों में धुंआ रहित रसोई लाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Weather Report: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी-लू से हलकान जनमानस; चार दिनों बाद मिल सकती है राहत

मुद्रा ऋणों ने लाखों महिलाओं को उद्यमी बनने में सक्षम बनाया
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि कैसे मुद्रा ऋणों ने लाखों महिलाओं को उद्यमी बनने और स्वतंत्र रूप से अपने सपनों को पूरा करने में सक्षम बनाया है। पीएम आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर घरों के प्रावधान ने भी उनकी सुरक्षा और सशक्तीकरण की भावना पर उल्लेखनीय प्रभाव डाला है। 

11 सालों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक जारी
पीएम मोदी ने बताया कि एनडीए सरकार ने 11 सालों की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तक जारी की है, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक में बताया गया है कि सरकार ने महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, डिजिटल सुविधा, स्वच्छता और वित्तीय सेवाएं जैसे क्षेत्रों में खास ध्यान दिया है। इसमें कहा गया है कि अब ‘नारी शक्ति’ एक राष्ट्रीय मिशन बन चुकी है, जिसका मकसद हर महिला- चाहे वह शहर में हो या गांव में, युवा हो या बुजुर्ग को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ जीने का अधिकार देना है।


ये भी पढ़ें: Karnataka: CM ने विधानसभा में RCB के सम्मान समारोह के फैसले का किया बचाव, कहा- सरकार ने कोई गलत काम नहीं किया

2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव
पुस्तक में यह भी कहा गया है कि पीढ़ियों से भारतीय महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी और फैसलों में भागीदारी जैसी सुविधाओं में कमी का सामना करना पड़ा, खासकर ग्रामीण इलाकों में। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बड़ा बदलाव आया है। अब महिलाओं को सिर्फ लाभ लेने वाली नहीं, बल्कि परिवर्तन लाने वाली ताकत माना जा रहा है। महिलाएं अब स्वयं सहायता समूहों का नेतृत्व कर रही हैं। वह व्यवसाय शुरू कर रही हैं। विज्ञान, रक्षा और खेल में बाधाओं को तोड़ रही हैं और देश के भविष्य को आकार दे रही हैं। 

महिलाओं का सशक्तिकरण देश के विकास के लिए जरूरी
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की आबादी में महिलाओं और बच्चों की हिस्सेदारी लगभग 67.7% है, इसलिए उनका सशक्तिकरण केवल सामाजिक जरूरत नहीं, बल्कि देश के विकास के लिए जरूरी रणनीति भी है। जैसे-जैसे भारत अमृत काल में प्रवेश कर रहा है, नारी शक्ति एक अजेय शक्ति के रूप में खड़ी है जो एक मजबूत, अधिक समावेशी राष्ट्र को आगे बढ़ा रही है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed