फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Says trainee officers Country not satisfied with lackadaisical approach, demands pro-activeness

PM Modi: 'नए भारत को सुस्त रवैया पसंद नहीं, उत्प्रेरक एजेंट बने'; पीएम मोदी की प्रशिक्षु IAS अफसरों को सलाह

Thu, 11 Jul 2024 08:52 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 11 Jul 2024 08:52 PM IST
सार

पीएम के साथ इस बातचीत के दौरान विभिन्न अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। वहीं, प्रधानमंत्री ने 2022 में आरंभिक पाठ्यक्रम के दौरान उनके साथ पिछली बातचीत को याद किया।

विज्ञापन
PM Modi Says trainee officers Country not satisfied with lackadaisical approach, demands pro-activeness
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2022 बैच के उन 181 प्रशिक्षुओं से मिले जिन्हें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सहायक सचिव के तौर पर शामिल किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए भारत को सुस्त रवैया पसंद नहीं है। इसलिए अधिकारियों को उत्प्रेरक एजेंट के तौर पर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र प्रथम सिर्फ नारा नहीं है, बल्कि जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने इसे सफल बनाने में साथ देने का आह्वान भी किया।

विज्ञापन


पीएम के साथ इस बातचीत के दौरान विभिन्न अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। वहीं, प्रधानमंत्री ने 2022 में आरंभिक पाठ्यक्रम के दौरान उनके साथ पिछली बातचीत को याद किया। सहायक सचिव पाठ्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि इसके पीछे का उद्देश्य प्रशासनिक पिरामिड के शीर्ष से नीचे तक युवा अधिकारियों को अनुभव के आधार पर सीखने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि आईएएस के रूप में चयन के बाद उन्हें जो सराहना मिली थी, वह अब अतीत की बात हो गई है और अतीत में रहने के बजाय उन्हें भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए। जब वे अपनी आंखों के सामने बदलाव होते देखेंगे तो उन्हें संतुष्टि महसूस होगी। साथ ही कहा कि अब यह उनकी पसंद है कि वे सेवा वितरण में स्पीड ब्रेकर बनना चाहते हैं या सुपरफास्ट हाईवे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संपूर्णता का दृष्टिकोण अपनाएं
उन्हें सभी नागरिकों को सर्वोत्तम संभव शासन, विनिर्माण की गुणवत्ता और जीवन की गुणवत्ता प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, पीएम आवास योजना आदि योजनाओं के बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा कि इन सभी को इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए संपूर्णता के दृष्टिकोण के साथ काम करना चाहिए। संपूर्णता का दृष्टिकोण सामाजिक न्याय सुनिश्चित करता है और भेदभाव को रोकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed