{"_id":"69ea5d518b83fb3b0b07f16f","slug":"pm-modi-says-may-4th-will-bring-not-just-results-but-change-and-says-women-have-taken-charge-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'चार मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा', पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी बोले- महिलाओं ने संभाली कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: 'चार मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा', पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी बोले- महिलाओं ने संभाली कमान
Thu, 23 Apr 2026 11:26 PM IST
Himanshu Singh Chandel
एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:26 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में चुनावी रैलियों के दौरान दावा किया कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं बदलाव की अगुवाई कर रही हैं और भारी मतदान भाजपा के पक्ष में है। पीएम ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार और खराब कानून-व्यवस्था के आरोप लगाए। साथ ही महिलाओं और मतुआ समाज के लिए कई वादे किए और बेलूर मठ का दौरा भी किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दावा किया है कि 4 मई को सिर्फ नतीजे नहीं, बल्कि परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव की कमान राज्य की महिलाओं ने संभाल रखी है और यही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत बन रही हैं। बंपर मतदान को उन्होंने जनता के मूड का साफ संकेत बताया।
प्रधानमंत्री ने नदिया के कृष्णनगर और दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भय खत्म हो रहा है और भरोसा बढ़ रहा है। भारी मतदान को उन्होंने भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन बताया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस का शासन अब अंत की ओर है।
क्या बोले पीएम मोदी महिलाओं को लेकर?
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में महिलाओं ने परिवर्तन की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में सबसे ज्यादा पीड़ित महिलाएं रही हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए मतदान कर रही हैं। पीएम ने महिलाओं के लिए 10 गारंटी की भी घोषणा की, जिसमें आर्थिक मदद, सुरक्षा और रोजगार से जुड़े वादे शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Railways: स्टेशन पर कचरा डालने के लिए चार डस्टबिन, इन स्टेशनों से हुई शुरुआत; गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना
टीएमसी पर क्या आरोप लगाए गए?
पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और ‘जंगलराज’ जैसा माहौल बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के भरोसे और वादों के कारण जनता अब बदलाव चाहती है और इसी वजह से भारी संख्या में मतदान हुआ है।
मतुआ समाज और योजनाओं पर क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने मतुआ और नामशूद्र समुदाय को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकार सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद सभी जरूरी दस्तावेज उन्हें दिए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं के लिए हर साल 36 हजार रुपये सहायता, बेटियों की पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपये और गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक मदद जैसी योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन और महिलाओं के नाम पर घर देने की बात कही।
प्रचार के बीच बेलूर मठ क्यों पहुंचे?
चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री ने हावड़ा स्थित बेलूर मठ का भी दौरा किया। वहां उन्होंने रामकृष्ण और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं के सामने प्रार्थना की और भिक्षुओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस स्थान से उनका पुराना जुड़ाव है। वहीं रैली में उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि उन्होंने झालमुड़ी खाई, लेकिन झटका टीएमसी को लगा है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन