{"_id":"6449aa1d719533f64f08ed34","slug":"pm-modi-says-fight-against-corruption-to-continue-no-matter-how-strong-an-alliance-corrupt-form-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'कोई कितना भी बड़ा गठबंधन बना ले, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी', पीएम मोदी का सख्त संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: 'कोई कितना भी बड़ा गठबंधन बना ले, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी', पीएम मोदी का सख्त संदेश
Thu, 27 Apr 2023 04:18 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 27 Apr 2023 04:18 AM IST
सार
पीएम मोदी ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि नाराज और शोर मचाने वाले लोग पिछले नौ सालों में उनकी सरकार की बनाई गई ईमानदार व्यवस्था को नष्ट करना चाहते हैं, लेकिन वे अपनी साजिशों में सफल नहीं होंगे, क्योंकि उनकी लड़ाई उनसे नहीं, बल्कि आम लोगों से है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सरकार की कार्रवाई से कुछ लोग नाराज हैं, लेकिन वह भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद के खिलाफ इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे, भले ही उनके विरोधी उनके खिलाफ कितना भी बड़ा गठबंधन बना लें। पीएम मोदी ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि नाराज और शोर मचाने वाले लोग पिछले नौ सालों में उनकी सरकार की बनाई गई ईमानदार व्यवस्था को नष्ट करना चाहते हैं, लेकिन वे अपनी साजिशों में सफल नहीं होंगे, क्योंकि उनकी लड़ाई उनसे नहीं, बल्कि आम लोगों से है।
विज्ञापन
पीएम मोदी का यह बयान 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की विपक्षी दलों की पुरजोर कोशिशों को देखते हुए आया है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के तकनीक के उपयोग ने सरकारी योजनाओं और अन्य व्ययों में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले को खत्म कर दिया। इससे कुछ लोगों के लिए भ्रष्टाचार के स्रोत रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग गाली नहीं देंगे तो और क्या करेंगे।
विज्ञापन
पीएम ने कहा, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), बिजली, पानी और शौचालय जैसी सरकारी योजनाओं ने गरीबों को सुरक्षा और सम्मान की भावना दी। इन योजनाओं से जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव आए हैं। जिन लोगों को यह विश्वास दिलाया गया था कि वे देश के विकास पर बोझ हैं, वे आज विकास की कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं। शौचालय हो या साफ सफाई, हर वर्ग के लोगों का जीवन बेहतर बना है।
विज्ञापन