फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said Youngsters without political background entering politics will strengthen democracy

Mann Ki Baat: 'बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं के राजनीति में आने पर लोकतंत्र होगा मजबूत', बोले PM मोदी

Sun, 25 Aug 2024 12:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 25 Aug 2024 12:21 PM IST
सार

मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। रेडिया पर प्रसारित होने वाला का इस कार्यक्रम का यह 113वां एपिसोड है। इस बार पीएम मोदी ने अंतरिक्ष दिवस पर भी बात की।

विज्ञापन
PM Modi said Youngsters without political background entering politics will strengthen democracy
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम में लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भारत में बहुत कुछ हो रहा है जो विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रहा है। 
विज्ञापन


एक लाख युवाओं को राजनीतिक व्यवस्था से जोड़ने का आह्वान
पीएम मोदी ने कहा कि इस साल मैंने लाल किले से बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक व्यवस्था से जोड़ने का आह्वान किया है। मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आई हैं। इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं। बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है।
विज्ञापन


विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए...
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भी समाज के हर क्षेत्र से ऐसे अनेकों लोग सामने आए थे, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्टभूमि नहीं थी। उन्होनें खुद को भारत की आजादी के लिए झोंक दिया था। आज हमें विकसित भारत का लक्ष्य पाने के लिए एक बार फिर उसी भावना की जरूरत है। मैं अपने सभी युवा साथियों को कहूंगा कि इस अभियान से जरूर जुड़ें। बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं के राजनीति में आने पर लोकतंत्र मजबूत होग।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस को लेकर क्या बोले पीएम
उन्होंने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और चंद्रयान-3 को लेकर भी बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है। जैसे इस 23 अगस्त को ही हम सब देशवासियों ने पहला नेशनल स्पेस डे (राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस) मनाया। पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी हिस्से में शिव-शक्ति बिंदू पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। भारत इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बना था।

कार्यक्रम के दौरान मोदी ने विभिन्न अंतरिक्ष स्टार्ट-अप में काम कर रहे कई युवा उद्यमियों से बात की और उनके काम पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश में बढ़ते जीवंत अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में विभिन्न सुधारों से देश के युवाओं को काफी फायदा हुआ है।


'मन की बात' के बारे में जानिए
रेडिया पर प्रसारित होने वाला का इस कार्यक्रम का यह 113वां एपिसोड है। इससे पहले 28 जुलाई को 'मन की बात' का 112वां संस्करण प्रसारित हुआ था। तब पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस जैसे मुद्दों पर बात की थी। मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। 'मन की बात' का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा किया जाता है। 'मन की बात' का पहला कार्यक्रम 3 अक्तूबर 2014 को प्रसारित हुआ था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed