फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said This festival to speed up India's development at B20 summit

B20 summit: ‘यह उत्सव भारत के विकास को गति देने के लिए’, बी20 शिखर सम्मेलन में बोले PM मोदी

Sun, 27 Aug 2023 01:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 27 Aug 2023 01:21 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि यह उत्सव नवप्रवर्तन के बारे में है। यह उत्सव अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की मदद से स्थिरता और समानता लाने के बारे में है। यह उत्सव भारत के विकास को गति देने के लिए है। उन्होंने कहा कि यही बी20 शिखर सम्मेलन की थीम है। 

विज्ञापन
PM Modi said This festival to speed up India's development at B20 summit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत में चल रहे बी20 शिखर सम्मेलन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि यह उत्सव भारत के विकास को गति देने के लिए है। 

विज्ञापन

यह उत्सव नवप्रवर्तन के बारे 

B20 बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार भारत में त्योहारों का सीजन 23 अगस्त से शुरू हो गया है। यह जश्न चंद्रमा पर चंद्रयान के पहुंचने का है। भारत के चंद्र मिशन की सफलता में ISRO ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव भारत के विकास को गति देने के लिए है। यह उत्सव नवप्रवर्तन के बारे में है। यह उत्सव अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की मदद से स्थिरता और समानता लाने के बारे में है।
विज्ञापन


150 से ज्यादा देशों को दवाएं कराईं उपलब्ध
उन्होंने कहा कि दो से तीन साल पहले हम सबसे बड़ी महामारी से गुजर रहे थे। इस महामारी ने हर देश, समाज, बिजनेस सेक्टर और कॉरपोरेट इकाई को एक सबक दिया, सबक यह दिया है कि हमें सबसे ज्यादा आपसी विश्वास पर निवेश करने की जरूरत है। कोरोना ने दुनिया में आपसी विश्वास को तहस नहस कर दिया है। इस दौरान जो देश पूरी सहनशीलता के साथ, विश्वास के साथ खड़ा है वो हैं भारत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड के दौरान भारत ने 150 से ज्यादा देशों को दवाएं मुहैया कराई हैं। 

आर्थिक विकास को बढ़ावा देना लक्ष्य

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि आज बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा था कि यह मंच व्यापार जगत में काम करने वाले हितधारकों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ ला रहा है। यह सबसे महत्वपूर्ण जी20 समूहों में से एक है, जिसका स्पष्ट ध्यान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है।

‘ग्लोबल साउथ की चिंताओं पर ध्यान देने की जरूरत’
वहीं, पीएम मोदी से पहले सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि विकासशील देशों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता उस समय अधिक महसूस हुई, जब दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी। उन्होंने कहा कि जी20 का मुख्य उद्देश्य आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देना है। इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए ग्लोबल साउथ की महत्वपूर्ण चिंताओं पर बात करने की जरूरत है। 

उत्पादक के बजाय एक उपभोक्ता

उन्होंने आगे कहा था कि ग्लोबल साउथ एक उत्पादक के बजाय एक उपभोक्ता बनकर रह गया है। इसके कई कारण हैं जैसे- सब्सिडी, प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन और रणनीतिक विकल्प। इन सभी वजहों से वह एक उपभोक्ता बनकर रह गया है। 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed