फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said that this period is unnecessary for the country news and updates

PM Modi: पीएम बोले- भारत के लोकतंत्र और संस्थाओं की सफलता से कुछ लोग आहत, इसलिए इस पर कर रहे हमला

Sat, 18 Mar 2023 10:43 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 18 Mar 2023 10:43 PM IST
सार

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस दौरान साल 2023 के शुरुआती 75 दिनों में सरकार के काम का जिक्र किया। उन्होंने यूपी-उत्तराखंड के रेलवे लाइन विद्युतीकरण से लेकर आम बजट तक का जिक्र किया।

विज्ञापन
PM Modi said that this period is unnecessary for the country news and updates
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि यह कालखंड देश के लिए अभूतपूर्व है। देश के सामने कई चुनौतियां हैं। पूरी दुनिया मान रही है कि यह भारत का समय है। एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया के सामने कई चुनौतियां हैं। हमारे सामने भी कई चुनौतियां हैं। फिर भी भारत पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस दौरान साल 2023 के शुरुआती 75 दिनों में सरकार के काम का जिक्र किया। उन्होंने यूपी-उत्तराखंड के रेलवे लाइन विद्युतीकरण से लेकर आम बजट तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस वे का एक भाग पूरा हुआ। जी-20 की कई बैठकें आयोजित की गई। भारत आज तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं की सफलता कुछ लोगों को आहत कर रही है। इसलिए वे इस पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने यह बात ऐसे वक्त की, जब देश में लोकतंत्र की स्थिति की आलोचना करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा ब्रिटेन यात्रा के दौरान राहुल गांधी की टिप्पणियों के लिए उनसे माफी की मांग कर रही है। उन पर विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने और विदेशी दखल का अनुरोध करने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा में कई पड़ाव आते रहते हैं। कई तरह के उतार चढ़ाव आते रहते हैं। 21वीं सदी में जो कुछ भी हुआ, वो अद्भुत हैं। अभी तक जो देश आगे बढ़े, उनके सामने चुनौतियां कम थीं। आज जिन परिस्थितियों में भारत आगे बढ़ रहा है, उसके सामने चुनौंतियां बड़ी और अलग है। आज सबसे बड़ी कोरोना महामारी फैली, रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है।

उन्होंने कहा कि मैं 75 दिनों की बात करना चाहता हूं। इन 75 दिनों में शिवमोगा में एयरपोर्ट बना, सबसे बड़ा रिवर क्रूज चला, आईआईटी धारवाड़ के कैंपस का उद्घाटन हुआ। भारत ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाकर ब्लैंडिंग की। ई-संजीवनी की शुरुआत हुई। यूपी-उत्तराखंड में 100 फीसदी रेलवे विद्युतीकरण हुआ। देश को दो ऑस्कर मिले हैं।  जी-20 की 28 बैठकें हुईं। भारत ने तुर्किए में ऑपरेशन दोस्त चलाया। मैं 75 दिन की बात इसलिए बता रहा हूं, क्योंकि यही इंडिया मोमेंट हैं। पूरी दुनिया में भारतीय संस्कति का डंका बज रहा है। हमारे मिलेट्स यानी श्री अन्न पूरी दुनिया में फैल रहे हैं।

बिना किसी का नाम लिए पीएम मोदी ने पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में खबरों की हेडलाइन थी इस सेक्टर में इतने का घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण से सकारात्मक खबरें आती हैं। नए हाईवे और एक्सप्रेसवे बनने की खबरें आती हैं। पहले रेल हादसों की खबरें आती थीं, आज नई ट्रेन चलने की खबरें आती हैं।

उन्होंने कहा कि जब देश संकल्प से भरा हो, तो दुनिया के विद्वान आशावान हों। इन सबके बीच निराशा की बातें, भारत को नीचा दिखाने की बातें, भारत का मनोबल तोड़ने की बातें भी होती रहती हैं। कहीं पर भी कुछ अच्छा होता है, कुछ शुभ होता है तो काले टीके की भी जरूरत पड़ती है। तो आज कुछ लोगों इसी का जिम्मा लिया है।


पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने प्रयास किए, उन्हें प्रयासों के हिसाब से परिणाम भी मिले। हमने अपनी रफ्तार बढ़ाई। पहले भी शौचालय बनते थे, पर अब हमने देश में 11 करोड़ शौचालय बनाए। हमने 48 करोड़ लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा। अब घर बनाने का पैसा सीधा गरीब के खाते में जाता है। हमने करोड़ों घर बनाकर गरीबों को दिए। हमने जो घर बनाकर दिए उनमें ढाई करोड़ घर पुरुषों के साथ महिलाओं के नाम पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed