फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi said India performance on global stage is result of quality education improve universities ranking

प्रशंसा: 'वैश्विक मंच पर भारत का प्रदर्शन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नतीजा', विवि की सुधरती रैंकिंग पर बोले पीएम

Fri, 28 Jun 2024 06:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 06:28 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि भारत के विश्वविद्यालय वैश्विक मंच पर आगे बढ़ रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता उत्साहजनक परिणाम दे रही है। हम अपने शैक्षणिक संस्थानों को समर्थन, विकास व नवाचार के अवसर प्रदान करते रहेंगे।

विज्ञापन
PM Modi said India performance on global stage is result of quality education improve universities ranking
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : X/@narendramodi

विस्तार

 विश्वविद्यालय रैंकिंग 2024 में भारतीय विश्वविद्यालयों की लगातार सुधरती स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय सरकार की ओर से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों को दिया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि भारत के विश्वविद्यालय वैश्विक मंच पर आगे बढ़ रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता उत्साहजनक परिणाम दे रही है। हम अपने शैक्षणिक संस्थानों को समर्थन, विकास व नवाचार के अवसर प्रदान करते रहेंगे। इससे हमारे युवाओं को बहुत लाभ होगा। प्रधानमंत्री की टिप्पणी लंदन स्थित टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग के वैश्विक मामलों के मुख्य अधिकारी फिल बैटी की पोस्ट के जवाब में थी। बैटी ने रैंकिंग में भारत की बढ़ती उपस्थिति पर कहा था कि वैश्विक रैंकिंग में भारत की बढ़ती उपस्थिति उल्लेखनीय है। यह भारत के पीएम मोदी शैक्षणिक सुधारों और शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के प्रयासों से संभव हो सका है।
विज्ञापन


रैंकिंग में 91 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल, आईआईएससी बंगलूरू सबसे ऊपर
2025 की रैंकिंग के लिए रिकॉर्ड 133 भारतीय विश्वविद्यालयों ने आवेदन किया, जबकि 2017 में यह आंकड़ा 42 था। ताजा रैंकिंग में भारत दुनिया में चौथा ऐसा देश है, जिसके विश्वविद्यालयों ने सर्वाधिक संख्या में इसमें प्रतिनिधित्व दर्ज कराया। इसके अलावा इस वर्ष 91 भारतीय विश्वविद्यालयों ने रैंकिंग में स्थान प्राप्त किया है। इसमें सबसे आगे भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बंगलूरू है। इसने 2017 के बाद पहली बार सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की। इसके बाद अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई और जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed