फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm modi said India and Russia want to strengthen their bilateral relations

भारत, रूस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती और विविधता प्रदान करना चाहते हैं: पीएम मोदी

Tue, 03 Sep 2019 04:23 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 03 Sep 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Pm modi said India and Russia want to strengthen their bilateral relations
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अपनी व्लादिवोस्तोक यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को विविधता प्रदान करने और रिश्तों को और मजबूत बनाने की इच्छा को प्रदर्शित करती है। 

विज्ञापन

 


मोदी की रूस के इस सुदूर पूर्वी क्षेत्र की यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। व्लादिवोस्तोक में मोदी पांचवीं पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी व्लादिवोस्तोक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 20वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक करेंगे। मोदी और पुतिन देश के एक प्रमुख पोत निर्माण यार्ड का भी संयुक्त दौरा करेंगे। मोदी ने कहा, मैं पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने वाले वैश्विक नेताओं के साथ बैठक और इसमें हिस्सा लेने वाले भारतीय उद्योगों एवं कारोबारी प्रतिनिधियों से चर्चा के लिए भी उत्सुक हूं । 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed