{"_id":"595d6a674f1c1be80f8b4849","slug":"pm-modi-said-in-tel-aviv-israeli-indian-will-get-oci-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल में भारतीय मूल के लोगों को मिलेगा ओसीआई कार्ड: पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इजरायल में भारतीय मूल के लोगों को मिलेगा ओसीआई कार्ड: पीएम मोदी
एजेंसी, तेल अवीव
Updated Thu, 06 Jul 2017 04:09 AM IST
विज्ञापन
israel visit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड की सुविधा का एलान किया है। बुधवार को भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने भारतीय मूल के लोगों को ओसीआई कार्ड हासिल करने में आने वाली दिक्कतों के बारे में सुना है। लेकिन अब इजरायल में सेना में रहने की अनिवार्यता पूरी करने के बावजूद उन्हें ओसीआई कार्ड मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
अन्य सुविधाओं का एलान करते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली और मुंबई से तेल अवीव के लिए सीधी उड़ानें शुरू की जाएंगी और इजरायल में भारतीय संस्कृति केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
क्या है ओसीआई कार्ड?
असल में इसे भारतीय अथॉरिटी ने कुछ इस तरह बताया है कि 'कोई भी नागरिक जिसके पास भारतीय पासपोर्ट है यानि भारत की नागरिकता हासिल है वो उसी समय दूसरे देश के पासपोर्ट को नहीं रख सकता है | फिर चाहे वो ऐसा कोई नागरिक क्यों न हो जिसके पास किसी दूसरे देश की नागरिकता है जबकि उसके माता पिता भारतीय क्यों नहीं रहे हो |'
और न ही OCI कार्ड (Overseas Citizenship of India) किसी भी तरह से वीजा का कोई विकल्प है | असल में OCI कार्ड धारक को OCI पर 'लाइफ टाइम वीजा' प्रिंट कर दे दिया जाता है जो किसी भी वैध पासपोर्ट के साथ मान्य होता है यानि भारत आने वाले OCI कार्ड धारकों को भारत आते समय OCI कार्ड के साथ पासपोर्ट अनिवार्य है |