फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's Gujarat visit Second day updates: gift projects worth Rs 5536 crore, know all Information

पीएम का गुजरात दौरा: महात्मा मंदिर के कार्यक्रम में होंगे शामिल, 5536 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Tue, 27 May 2025 05:15 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 27 May 2025 05:15 AM IST
सार

पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भुज जाएंगे। यहां वे विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर पिछले दो दिनों से कच्छ में दिवाली जैसा माहौल है। 

विज्ञापन
PM Modi's Gujarat visit Second day updates: gift projects worth Rs 5536 crore, know all Information
पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी आज पीएम मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अंतर्गत 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके अलावा, प्रधानमंत्री गांधीनगर में आज गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे। वे वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड तथा दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का भी उद्घाटन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


कच्छ में दिवाली जैसा माहौल
पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भुज जाएंगे। भुज के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि हमारा गांव सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है। हम सेना को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के तरीके के लिए धन्यवाद देते हैं। पिछले दो दिनों से कच्छ में दिवाली जैसा माहौल है। हम मां आशापुरा और मां मोमाई से हमारे सुरक्षा बलों के परिवारों को आशीर्वाद देने की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुज में शुरू होगा अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट
भुज में प्रधानमंत्री जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे उनमें खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क में उत्पन्न अक्षय ऊर्जा की ट्रांसमिशन (प्रसारण) परियोजनाएं, ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार और तापी में एक ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट शामिल हैं।


इसे भी पढ़ें- India-Pakistan Conflict: 'भारत के साथ शांति वार्ता चाहता हूं', ईरान पहुंचे पाकिस्तानी पीएम शहबाज के बदले सुर

इससे पहले पीएम मोदी ने कल लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र समेत 24,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और आधारशिला रखी। उन्होंने देश के पहले 9,000 हॉर्सपावर के लोकोमोटिव इंजन के साथ-साथ 21,405 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का भी अनावरण किया। इसके अलावा उन्होंने अहमदाबाद-वेरावल वंदे भारत सेवा और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन और वेरावल स्टेशन के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन गिर सोमनाथ जिले में प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगी। पीएम ने यह भी घोषणा की कि गुजरात में रेलवे लाइनों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो गया है। पीएम ने भुज में 53,400 करोड़ रुपये के 31 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और ई-लोकार्पण भी किया। भुज की सीमा पाकिस्तान के साथ स्थलीय और समुद्री दोनों तरह से लगती है।

इसे भी पढ़ें- Weather: मुंबई में बारिश ने तोड़ा 107 साल का रिकॉर्ड, आठ राज्यों में अगले पांच दिनों तक आंधी- बारिश का अलर्ट  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed