फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi s governance is a lesson in how to ruin one of the world s fastest growing economy says Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले - अधिकतर किसान नए कृषि कानूनों को नहीं जानते, वरना पूरा देश आंदोलन की आग में भड़क उठेगा

Thu, 28 Jan 2021 01:05 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 28 Jan 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
PM Modi s governance is a lesson in how to ruin one of the world s fastest growing economy says Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर पहुंच कर मोदी सरकार पर हमला बोला है।राहुल गांधी बोले कि तीनों कृषि कानूनों की सच्चाई  देश के अधिकांश किसानों को नहीं पता है, अगर वे समझ गए , तो पूरे देश में आंदोलन होगा, देश में आग लग जाएगी।  इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट देश की अर्थव्यवस्था को लेकर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए, इसका सबक मोदी सरकार से ले सकते हैं। 

विज्ञापन


वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आप आज देश की स्थिति को जानते हैं, हर किसी के लिए यह स्पष्ट है कि क्या चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 2-3 बड़े व्यापारियों के हित में सारी नीतियां बना रहे हैं। आज हर एक उद्योग पर 3-4 लोगों का एकाधिकार है। इससे पहले, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की कि कृषि कानूनों का वापस लिया जाए। 
विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, '' श्री मोदी की सरकार इस बात का सबक है कि कैसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक को बर्बाद किया जाए।'' राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक वक्तव्य ट्वीट किया और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। राहुल ने महात्मा गांधी के ‘विनम्र तरीके  से आप दुनिया हिला सकते हैं’ वक्तव्य को ट्वीट किया। राहुल गांधी ने आगे लिखा कि एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी कानून  वापस लिए जाएं। 


29 जनवरी से बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है, इससे पहले कांग्रेस मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही है। इससे पहले, राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा पर गतिरोध को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और आरोप लगाया कि वह देश को 'कमजोर और तबाह कर रहे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि पहली बार चीन के सैनिक भारतीय सीमा के अंदर बैठे हुए हैं। 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आरएसस नफरत फैला रहा है और देश की अर्थव्यवस्था के ध्वस्त होने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, ''आपको पता है कि प्रधानमंत्री मोदी देश के ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पहली बार चीनी सैनिक भारत की सीमा के अंदर बैठे हुए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था जो कभी दुनिया में सबसे अच्छा कर रही थी, वो अब ध्वस्त हो चुकी है। हमारे नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल सकतीं। यह सब आरएसएस की विचारधारा का नतीजा है।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed