फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's four-nation tour updates from Germany

जर्मनी में पीएम मोदी: भारत-जर्मनी के बीच 8 समझौते, द्विपक्षीय साझेदारी पर जोर

Tue, 30 May 2017 04:01 PM IST
amarujala.com- presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 30 May 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's four-nation tour updates from Germany
भारत का पुल - फोटो : SELF
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की इकॉनमी को बढ़ाने के लिए 4 यूरोपीय देशों की यात्रा पर हैं। इस यात्रा पर पीएम मोदी का पूरा जोर द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही देश में निवेश को बढ़ाने पर है। इसी कड़ी में वो जर्मनी पहुंचे हैं, जहां जर्मनी की चालंसर एंजेल मर्केल के साथ वो साझे कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जर्मनी भारत के 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम में बड़ा साझीदार है और ये भागीदारी लगातार बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान भारत और जर्मनी के मध्य 8 महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। पीएम मोदी और मर्केल के साझा बयानों के प्रमुख अंश....

बर्लिन में साझे बयान जारी करने के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-जर्मनी के रिश्तों से दुनिया पर सकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच आने वाले मौकों और एशिया, यूरोर के साथ ही पूरी दुनिया में आने वाली चुनौतियों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी की चालंसर एंजेला मर्केल के साथ संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा भारत और जर्मनी 'मेड फॉर ईच अदर' हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में कहा कि जर्मनी को भारत के रूप में शक्तिशाली, हमेशा तैयार भरोसेमंद साझेदार मिला है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में कहा कि जर्मनी स्किल्स के मामले में बेहद आगे है। इससे हमारे देश के युवाओं को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नवीनीकरण उर्जा को लेकर जर्मनी के सहयोग से हमें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि जर्मनी में उनका जिस तरह से स्वागत हुआ, उससे वो बेहद गदगद हैं। उन्होंने जर्मनी के लोगों को शुक्रिया कहा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी की चालंसर एंजेला मर्केल ने साझा बयान जारी करते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध नई उंचाई पर पहुंचे हैं।
एंजेला मर्केल ने साझे बयान में कहा कि हम भारत देश के विकास में सक्रिय साझेदार बने रहेंगे। जर्मनी भारत में 1 बिलियन यूरो का निवेश विकास कार्यों को आपसी साझेदारी के तहत करेगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed