फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi's Brics-Bimtec diplomacy

पाकिस्तान को घेरने में काम आई मोदी की ब्रिक्स-बिम्सटेक कूटनीति

Tue, 18 Oct 2016 07:08 AM IST
हिमांशु मिश्र/नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 07:08 AM IST
विज्ञापन
PM modi's Brics-Bimtec diplomacy

ब्रिक्स घोषणापत्र में भले ही भारत सीमा पार आतंकवाद का जिक्र नहीं करा पाया हो, मगर उसने आतंकवाद के मामले में चीन के इतर ब्रिक्स और बिम्सटेक के सदस्य देशों को गोलंबद कर बड़ी कूटनीतिक सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


खासतौर पर आर्थिक संकट के दौर से बाहर आने के लिए बहुत हद तक चीन के रहमोकरम पर टिके रूस का भारत के सुर में सुर मिलाना बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है। विदेश मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रिक्स सम्मेलन ने आतंकवाद के सवाल पर चीन के लिए शर्मिंदगी वाली स्थिति पैदा कर दी है। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों की मानें तो इस सम्मेलन में पाकिस्तान के लिए चीन जरा भी सहानुभूति नहीं बटोर पाया और न ही भारत के खिलाफ ब्रिक्स व बिम्सटेक के एक भी सदस्य को खड़ा कर पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत भारत घोषणापत्र में आतंकवाद के ठिकानों को ध्वस्त करने और आतंकी संगठनों से निपटने के प्रति ब्रिक्स और बिम्सटेक सदस्यों की सहमति हासिल कर पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश देने में सफल रहा।

ब्रिक्स समिट ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम को दी ताकत

PM modi's Brics-Bimtec diplomacy

विदेशी मामलों के विशेषज्ञ जी पार्थसारथी के मुताबिक भारत ने पहली बार इतने बड़े मंच पर पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस मोर्चे पर चीन को सबक सिखाने के लिए भारत ने कूटनीतिक होशियारी दिखाते हुए ब्रिक्स के विस्तारित सत्र में सार्क के बजाय बिम्सटेक देशों को आमंत्रित किया। 

अगर सार्क को आमंत्रित किया जाता तो इसमें शामिल पाकिस्तान और चीन आतंकवाद पर भारत की कूटनीति को बैकफुट पर धकेल सकते थे। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की सबसे बड़ी सफलता रूस का सीमा पार आतंकवाद पर भारत के सुर में सुर मिलाना है। 

उनका कहना था कि आर्थिक संकट से घिरे रूस के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित करने का चीन सबसे बड़ा स्रोत है। इसके बावजूद रूस का भारत के प्रति झुकाव चीन की शर्मिंदगी का कारण बना। 

चीन नहीं जुटा पाया पाकिस्तान के लिए रत्ती भर सहानुभूति

PM modi's Brics-Bimtec diplomacy

भविष्य में चीन के भारत विरोधी रुख में नरमी आने के संकेत नहीं हैं, मगर निश्चित रूप से महज पाकिस्तान के समर्थन के लिए आतंकवाद पर चीन का नरम रुख उसकी परेशानी बढ़ाएगा।

पूर्व विदेश सचिव सलमान हैदर कहते हैं कि चीन ने क्षेत्रीय मुद्दों को बातचीत के जरिये हल करने की बात कर पाकिस्तान के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की, मगर नतीजे बताते हैं कि उसका यह अभियान सफल नहीं हुआ। 

उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के मुद्दे पर चीन को छोड़ अन्य देशों का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहा। निश्चित रूप से ब्रिक्स समिट के बाद भारत की पाकिस्तान को अलग-थलग करने की मुहिम न सिर्फ और मजबूत होगी, बल्कि भारत और अधिक शिद्दत के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed