फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi's advisory council member Neelkanth Mishra says- American trade policy will fail in 6-9 months

Tariffs: PM मोदी की सलाहकार परिषद के सदस्य नीलकंठ मिश्रा बोले- 6-9 माह में विफल हो जाएगी अमेरिकी व्यापार नीति

Sat, 09 Aug 2025 12:46 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 09 Aug 2025 12:46 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर लगाए गए टैरिफ पर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब इस मामले पर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के सदस्य नीलकंठ मिश्रा ने कहा है कि मात्र कुछ ही महीनों में ट्रंप की व्यापार नीति विफल हो जाएगी।

विज्ञापन
PM Modi's advisory council member Neelkanth Mishra says- American trade policy will fail in 6-9 months
पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य नीलकंठ मिश्रा का दावा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के सदस्य नीलकंठ मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि अगले छह से नौ महीनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पता चल जाएगा कि उनकी टैरिफ नीति काम नहीं कर रही है। नीलकंठ मिश्रा ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा, यह स्पष्ट है कि अगले छह से नौ महीनों में, उन्हें पता चल जाएगा कि यह (टैरिफ नीति) काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन


अमेरिकी सरकार का फैसला भारत से अलग होने का प्रयास
उन्होंने कहा, भारत से होने वाले सभी आयात पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का अमेरिकी सरकार का फैसला भारत से अलग होने का एक प्रयास है। यह (ट्रंप) शासन इस तरह से काम कर रहा है कि यह समझना बहुत कठिन है कि निर्णय कौन ले रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Donald Trump: 'अगर टैरिफ हटाया गया तो अमेरिका में आएगी 1929 जैसी महामंदी', अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप दबंग की तरह लोगों को धमका रहे हैं- मोंटेक सिंह अहलूवालिया
नीलकंठ मिश्रा ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था के स्थायी आधार पर 9-10 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना नहीं है। भारत उचित दर से बढ़ रहा है... सात प्रतिशत की वृद्धि संभव है, हासिल की जा सकती है। इस कार्यक्रम में, योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नियम-आधारित व्यापार प्रणाली को उलट दिया है और एक दबंग की तरह लोगों को धमका रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Market Closing Bell: ट्रंप के टैरिफ से बाजार में बिकवाली हावी; सेंसेक्स 765 अंक टूटा, निफ्टी 24400 के नीचे

25% टैरिफ लागू, 27 अगस्त से 25% और लगेगा
6 अगस्त को ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया। यह टैरिफ पहले घोषित 25 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ से अलग है। अमेरिका ने इस दंडात्मक टैरिफ को 27 अगस्त 2025 से लागू करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed