फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi reply to British pm Theresa May over Vijay Mallya prisons issue 

मोदी का ब्रिटिश पीएम को दो टूक जवाब- जहां आपने गांधी-नेहरू को रखा उसी जेल में रहेगा माल्या      

Mon, 28 May 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली  
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली   Updated Mon, 28 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
PM Modi reply to British pm Theresa May over Vijay Mallya prisons issue 

भारतीय बैंकों के हजारों करोड़ रुपये की रकम ले कर भागे कारोबारी विजय माल्या के सदंर्भ में ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे को प्रधानमंत्री मोदी की दो टूक सुननी पड़ी। दरअसल ब्रिटिश पीएम ने भारतीय जेलों की स्थिति पर परोक्ष टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से पूछा था कि प्रत्यर्पण की स्थिति में माल्या को कहां रखा जाएगा? 

विज्ञापन


इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दो टूक अंदाज में कहा था कि जहां ब्रिटिश हुकुमत के वक्त महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को रखा गया था। इसका खुलासा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंत्रालय की उपलब्धियां गिनाने के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया। 
विज्ञापन


सुषमा ने बताया कि कॉमनवेल्थ देशों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश पीएम के समक्ष माल्या के प्रत्यर्पण का मामला उठाया। माल्या मामले की सुनवाई के दौरान यूके कोर्ट ने प्रत्यर्पण की स्थिति में भारतीय जेलों की जांच की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी संदर्भ में ब्रिटिश प्रधानमंत्री मे ने प्रधानमंत्री मोदी से जानना चाहा कि भारत सरकार माल्या को कहां रखेगी। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कोर्ट की टिप्पणी का परोक्ष जवाब देते हुए कहा कि जेल की स्थिति पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। ये वही जेलें हैं जहां ब्रिटिश हुकूमत ने कभी महात्मा गांधी और पंडित नेहरू को रखा था। 

सुषमा ने माल्या की प्रत्यर्पण की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि हमने इस आशय की सिफारिश भेज दी है। फिलहाल कानूनी लड़ाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed