फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi receives Ethiopia highest honor Updates Amit Shah says its a proud moment for every Indian

PM Modi Ethiopia Visit: पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, अमित शाह बोले- हर भारतीय के लिए गर्व का पल

Wed, 17 Dec 2025 09:23 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 09:23 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके इथियोपिया दौरे के दौरान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे हर भारतीय के लिए गर्व का पल बताया। यह पीएम मोदी को किसी विदेशी देश द्वारा दिया गया 28वां सर्वोच्च सम्मान है। शाह ने इसे भारत-इथियोपिया दोस्ती में मील का पत्थर बताया। 

विज्ञापन
PM Modi receives Ethiopia highest honor Updates Amit Shah says its a proud moment for every Indian
इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने पीएम नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित किया। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके इथियोपिया के दौरे के दौरान वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। इस बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का पल बताया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ मिलना भारत-इथियोपिया रिश्तों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह सम्मान इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने पीएम मोदी को दिया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि यह किसी विदेशी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 28वां सर्वोच्च सम्मान है, जो दुनिया में भारत की बढ़ती साख को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और इथियोपिया की दोस्ती में एक अहम मील का पत्थर रहेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कैसा होगा भारत-इथियोपिया संबंधों का भविष्य: PM मोदी ने पेश किया रोडमैप; इन तीन अहम क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी पहले वैश्विक नेता जिन्हें यह सम्मान मिला
बता दें कि पीएम मोदी इस सम्मान को पाने वाले दुनिया के पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली का धन्यवाद करते हुए कहा कि G20 शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने प्रेम से इथियोपिया आने का निमंत्रण दिया था, जिसे वह ठुकरा नहीं सके।


पीएम मोदी बोले- यह सम्मान पूरे भारत का है
हालांकि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मान को लेकर कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का है, जिनके विश्वास और प्रयासों से भारत-इथियोपिया के रिश्ते मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि इतनी प्राचीन और समृद्ध सभ्यता वाले देश से सम्मान मिलना उनके लिए बहुत गर्व की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी मुझे इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। मैं यह सम्मान पूरे भारत की ओर से विनम्रता से स्वीकार करता हूं। यह उन सभी भारतीयों के लिए है जिन्होंने हमारे रिश्तों को मजबूत किया।

ये भी पढ़ें:- PM Modi: भारत-इथियोपिया के रिश्ते हुए और मजबूत, अब दोनों देश बने रणनीतिक साझेदार; आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

दो दिवसीय दौरे पर इथियोपिया पहुंचे पीएम मोदी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर इथियोपिया पहुंचे। वहां एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस यात्रा को भारत और इथियोपिया के बीच राजनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed