फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi reachs Deekshabhoomi for pray on Ambedkar Jayanti in Nagpur

नागपुर में बोले PM मोदीः अब अंगूठे से होगी पेमेंट, अर्थव्यवस्था का महारथी बनेगा BHIM

Fri, 14 Apr 2017 06:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 14 Apr 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
PM modi reachs Deekshabhoomi for pray on Ambedkar Jayanti in Nagpur
नागपुर में पीएम मोदी

संविधान निर्माता डॉ. बी आर अंबेडर की 126वीं जंयती के मौके पर पीएम मोदी ने नागपुर में 'भीम आधार पे' को लॉन्च किया। उन्होंने भीम एप के बारे में बताया कि इससे अब लोगों को पेमेंट करने में आसानी होगी। मोदी ने कहा कि पेमेंट के लिए आपकों कैश, क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं है, बस आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से जुड़ा होना जरूरी है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने 'भीम' ऐप के लिए कहा कि ये अर्थव्यवस्था का महारथी बनेगा और हर आदमी अब एक अंगूठे से पेमेंट कर पाएगा। पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार की मार आज देश का हर नागरिक इससे परेशान है। डिजीधन को पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और कालेधन की सफाई का सबसे बड़ा औजार बताया। मोदी ने कहा कि डिजीधन के जरिए भ्रष्टाचार और कालेधन की सफाई में उनका साथ देने वाले लोग उनके सिपाही होंगे।
विज्ञापन


बता दें कि मोदी श्रद्धाजंलि देने के लिए नागपुर के दीक्षाभूमि पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि अभावों में प्रभावशाली कैसे होना है ये अंबेडकर से सीखना चाहिए। देश में हर तबके के व्यक्ति के लिए काम करने के अवसर उपलब्‍ध हैं। यही अवसर लोगों को काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने आगे कहा कि किसी भी प्रभाव से प्रभावित हुए बिना, अभाव के बीच जीते हुए भी प्रभावशाली हुआ जा सकता है, ये बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन से समझा जा सकता है। अपमानति होना, प्रताड़ित होना ये सभी जिंदगी के हिस्से हैं। व्यक्ति की ऊंचाई ऐसे समय से पता चलती है जब उसके लिए कठिन हालात होते हैं।

मोदी ने कहा कि संविधान के जरिए बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। इतना ही नहीं अंबेडकर की वजह से आज हर नागरिक के पास आगे बढ़ने का मौका है। अंबेडकर ने खुद प्रताड़ना झेली लेकिन मन में कभी बदले का भाव नहीं रखा। जीवन में जहर पीकर उन्होंने हमारे लिए अमृत की वर्षा की। 


साल 2022 में देश को आजाद हुए 75 साल होने जा रहे हैं। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने आजादी की अहमीयत बताई। पीएम ने कहा कि हमे देश के लिए मरने का मौका नहीं मिला है, लेकिन देश के लिए जीने का मौका जरूर मिला है। मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 2022 तक हर गरीब के पास अपना घर हो। इनता ही नहीं सबके पास बिजली और पानी भी मिलेगा। साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा।


PM Narendra Modi visits new units in Koradi thermal Power Station in Nagpur, Maharashtra pic.twitter.com/95EMqcjy6B


इससे पहले नागपुर पहुंचने पर पीएम मोदी का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल विद्यासागर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed