फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi reaches Gujarat and inaugrated museum dedicated to Mahatma Gandhi

गुजरात में पीएम मोदी बोले- अमूल पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा, सशक्तिकरण का है उत्कृष्ट मॉडल

Sun, 30 Sep 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद Updated Sun, 30 Sep 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
PM Modi reaches Gujarat and inaugrated museum dedicated to Mahatma Gandhi
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर पहुंच गए हैं। आणंद में उन्होंने अमूल की चॉकलेट फैक्ट्री का उद्घाटन किया। जिसमें अत्याधुनिक चॉकलेट प्लांट भी शामिल है। इसके अलावा पीएम राजकोट में महात्मा गांधी म्यूजियम के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इससे पहले पीएम मोदी 23 अगस्त को एक दिन के लिए गुजरात दौरे पर गए थे।
विज्ञापन


जिस चॉकलेट प्लांट का उद्घाटन पीएम ने किया है वह आणंद के पास मोगर में स्थित है। इस प्लांट की क्षमता प्रति घंटे 1.5 मीट्रिक टन है। द टेस्ट ऑफ इंडिया के नाम से विश्व में अपनी पहचान बनाने वाले अमूल अब चॉकलेट के मैदान में उतर रही है। चॉकलेट उत्पादन के लिए अमूल ने विशाल प्लांट तैयार किया है।
विज्ञापन

 
गुजरात के जिस अल्फ्रेड स्कूल में महात्मा गांधी ने पढ़ाई की थी अब वहां महात्मा गांधी म्यूजियम बनाया गया इसे ध्यान में रखते हुए इस हाईस्कूल में 26 करोड़ की लागत से अनुभूति केंद्र बनाया गया है। इस स्कूल की स्थापना 1868 में की गई थी। तब उसका नाम राजकोट हाईस्कूल हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Live Updates:

- प्रधानमंत्री ने कहा, आज समय आ गया है कि हम नवोन्मेष और मूल्य संवर्धन को महत्ता दें। हमारे देश में एक समय था जब हम अभाव के प्रभाव में जीते थे। तब शासन की निर्णय प्रक्रिया अलग हुआ करते थे। आज हमारे सामने संकट अभाव का नहीं है, आज देश के अंदर चुनौती विपुलता की है।

- पीएम मोदी ने कहा, मैंने गुजरात की बहुत सी डेयरियों को कहा है कि वह मीठी क्रांति पर भी काम करें, जो मधुमक्खियों से संबंधित है। मुझे मालूम है कि बनास डेयरी और अमरेली की डेयरी ने इस दिशा में सराहनीय काम किया है। मैं और डेयरी से इसपर ध्यान देने के लिए आग्रह करता हूं।

- पीएम ने कहा, हम दूध प्रसंस्करण में काफी अच्छा कर रहे हैं लेकिन हम इससे बेहतर कर सकते हैं। मुझे पूरी विश्वास है कि हम इस दिशा में सोचेंगे। यह निश्चित तौर पर जल्दी होगा।

- प्रधानमंत्री ने कहा, हम जन धन, वन धन और गोबर धन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इससे किसानों को मदद मिलेगी। कुछ समय पहले मैं कच्छ गया और वहां ऊंट के दूध को लोकप्रिय करने की आवश्यकता के बारे में बात की। उस समय लोगों के एक समूह ने मेरा मजाक बनाया। लेकिन आज ऊंट के दूध वाली अमूल चॉकलेट काफी लोकप्रिय है।

- पीएम मोदी ने कहा, लंबे समय से, हमारे पास गांधीनगर में बैठे हुए कुछ ऐसे लोग हैं जो सहकारिता को नापसंद करते हैं। उन्होंने इस क्षेत्र को सौराष्ट्र में पकड़ हासिल करने से रोका।

- पीएम ने कहा, केवल अमूल ही नहीं उत्तरी गुजरात के लोगों ने भी सहकारी क्षेत्र में काम किया है। हमारे पास बनास डेयरी, दूधसागर डेयरी है। इन सभी प्रयासों ने गुजरात में खासतौर से किसानों की मदद की।

- प्रधानमंत्री ने कहा, सरदार पटेल द्वारा निर्देशित प्रीतमराय देसाई जी ने अहमदाबाद में बड़े पैमाने पर सहकारी आवास पर काम किया। इन प्रयासों ने कई लोगों की आकांक्षाओं को पंख दिए।

- पीएम मोदी ने कहा, एक दशक पहले सरदार पटेल राजनीति में शामिल हुए थे। उन्हें दरियापुर से जीत मिली। उन्हें केवल एक वोट से जीत मिली थी। जब उन्होंने नगर निगम में ऑफिस संभाला तो उन्होंने शहरी विकास, योजना पर जोर दिया और उसमें सहकारी आवास पर काम किया।

- पीएम ने कहा, सरदार जैसे महापुरुषों ने उस बीज को बोया जो आज तीसरी अर्थव्यवस्था का नमूना बन के उभरा है जहाँ न सरकार का कब्ज़ा होगा न धन्ना सेठों का कब्ज़ा होगा वो सहकारिता आंदोलन होगा, किसानों नागरिकों की सहकारिता से वो व्यवस्था बढ़ेगी और हर कोई उसका हिस्सेदार होगा।

- प्रधानमंत्री ने कहा, आज अमूल पूरी दुनिया में प्रेरणा बन गया है। विदेशों के लोग भी मुझसे अमूल के बारे में पूछते हैं। अमूल न केवल दूध प्रसंस्करण है बल्कि यह सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट मॉडल बन गया है।


-  पीएम मोदी ने कहा, आणंद के लोग हमें आशीर्वाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में आए हैं। मैं उन्हें गर्मजोशी और प्यार के लिए धन्यवाद करता हूं। आज 1100 करोड़ रुपये की विकासशील परियोजनाओं का या तो उद्घाटन हुआ है या फिर उनकी नींव रखी गई है। इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed