फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Priyanka gandhi wishes akshaya tritiya and parshuram jayanti

अक्षय तृतीया-परशुराम जयंती: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- पावन पर्व महामारी पर विजय पाने की शक्ति दे

Fri, 14 May 2021 10:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 14 May 2021 10:06 AM IST
सार

वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। 

विज्ञापन
PM Modi Priyanka gandhi wishes akshaya tritiya and parshuram jayanti
अक्षय तृतीया

विस्तार

साल 2021 का अक्षय तृतीया, या आखा तीज आज यानी 14 मई को मनाई जा रही है। हिंदू कैलेंडर के सबसे शुभ दिनों में से एक है और लोग इस दिन सोना की खरीदारी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर शुरू या किए जाने वाला कोई भी काम शाश्वत रहता है और समय के साथ बढ़ता है।  वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्विटर पर लिखा ‘‘सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।’’

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं अर्पित की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed