फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi pre recorded message to be telecast during Shivaji coronation commemoration event

Shivaji Maharaj: शिवाजी राज्याभिषेक समारोह में सुनाया जाएगा पीएम मोदी का रिकॉर्डेड संदेश, तैयारियां जोरों पर

Wed, 31 May 2023 02:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 02:15 AM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि मोदी के संदेश का प्रसारण रायगढ़ जिले में उद्घाटन समारोह के दौरान किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Modi pre recorded message to be telecast during Shivaji coronation commemoration event
छत्रपति शिवाजी महाराज को प्रणाम करते पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार दो जून को रायगढ़ में छत्रपति शिवाजी महाराज की 350वीं राज्याभिषेक जयंती मनाएगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पूर्व-रिकॉर्डेड संदेश प्रसारित किया जाएगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


राज्य सरकार 17वीं शताब्दी के शासक शिवाजी महाराज के 1674 में हुए राज्याभिषेक की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि मोदी के संदेश का प्रसारण रायगढ़ जिले में उद्घाटन समारोह के दौरान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य लोग शामिल होंगे। उधर, दो जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 
विज्ञापन


फडणवीस-ठाकरे के बीच बातचीत के बाद राउत का बयान, कहा- कोई फर्क नहीं पड़ता 
शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि दो लोगों की मुलाकात से उनकी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। सोमवार रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के बीच हुई बातचीत के बाद संजय राउत ने यह बात कही। राज्य में होने वाले चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच यह बैठक अहम मानी जा रही है। राउत ने संवाददाताओं से कहा, अगर कोई किसी से मिलने जाता है तो इससे शिवसेना पर कोई असर नहीं पड़ता। उद्धव ठाकरे से अनबन के बाद राज ठाकरे ने 2006 में शिवसेना छोड़ दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed