फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi on GST at all-party meeting says, Keep national interest above everything

सर्वदलीय बैठक में बोले पीएम मोदी, 'राष्ट्रहित में जीएसटी बिल पास कराएं'

Sun, 17 Jul 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 17 Jul 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
PM Modi on GST at all-party meeting says, Keep national interest above everything
- फोटो : pti

मॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय हित की बातों को सबसे ऊपर रखना चाहिए। बैठक का मुख्य मुद्दा जीएसटी बिल था। मोदी सरकार के लिए जीएसटी बिल पास कराना लगातार चुनौती बना हुआ है। हालांकि, इस बार जीएसटी को लेकर सभी पार्टियां एकमत दिख रही हैं। केंद्र सरकार को उम्मीद है मॉनसून सत्र में यह महत्वपू्र्ण बिल पास हो सकेगा।

विज्ञापन


मॉनसून सत्र से एक दिन पहले हुई बैठक में विपक्षी पार्टियों ने कश्मीर मुद्दे पर भी सरकार के प्रयासों पर सहमति जताई और जल्द से जल्द कश्मीर में अमन बहाल करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


तमाम विपक्षी पार्टियों ने अरुणाचल प्रदेश में सरकार हालिया उठा-पटक और उत्तराखंड की सियासत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राज्यों की जनता का धीरे-धीरे केंद्र में बीजेपी की सरकार से भरोसा उठ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस मेरिट के आधार पर करेगी जीएसटी बिल का समर्थन'

PM Modi on GST at all-party meeting says, Keep national interest above everything

संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि संसद किसी महापंचायत की तरह होती है इसलिए लगभग ढाई घंटे चली मीटिंग में उन सभी जरूरी मुद्दों बात चर्चा, जो इस सत्र में सदन उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी पर सभी दलों की आमराय बने इस पर सरकार पूरी कोशिश कर रही है। जीएसटी बिल पास कराना सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि सरकार आमराय बनाकर ही इस बिल को पास कराना चाहती है। इसके लिए सरकार ने सभी सांसदों से सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है।

अरुणाचल पर कांग्रेस, वाम और अन्य दलों के सरकार को कठघरे में खड़ा करने की बात दरकिनार करते हुए अनंत कुमार ने कहा कि फिलहाल जो जरूरी है उस पर बात होनी चाहिए, बाकी मुद्दों पर बाद में बहस की जा सकती है।

गुलाम नबी आजाद ने मोदी सरकार पर सभी तरह चालें चलने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस केवल मेरिट के आधार पर जीएसटी बिल का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि जो बिल लोगों की भलाई और देश के विकास से जुड़े हैं, कांग्रेस उनका समर्थन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed