अमेरिकी हिंसा पर बोले पीएम मोदी- लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी विरोध-प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सकते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी कांग्रेस में गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने इलेक्टोरल कॉलेज वोटों को प्रमाणित करने के लिए हुई बैठक को लेकर जमकर हंगामा किया। निवर्तमान राष्ट्रपति के समर्थकों के हंगामे और हिंसा के कारण स्थिति बिगड़ी और वाशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लगाना पड़ा। हंगामे के दौरान ट्रंप समर्थकों की पुलिस से भी झड़प हो गई। इसमें गोली लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई है। इस घटनाक्रम पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं हिंसा की खबरें देखकर परेशान हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'वॉशिंगटन डीसी में दंगों और हिंसा के बारे में समाचार देखने के बाद परेशान हूं। सत्ता का व्यवस्थित और शांतिपूर्ण हस्तांतरण जारी रहना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता है।'
Distressed to see news about rioting and violence in Washington DC. Orderly and peaceful transfer of power must continue. The democratic process cannot be allowed to be subverted through unlawful protests.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) January 7, 2021
बता दें कि ट्रंप समर्थकों ने उस समय हंगामा किया जब अमेरिकी कांग्रेस में इलेक्टोरल कॉलेज वोटों को लेकर बहस चल रही थी। इस बैठक में जो बाइडेन की जीत की पुष्टि की जानी थी। कैपिटल के बाहर पुलिस और ट्रंप समर्थकों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने कैपिटल की सीढ़ियों के नीचे लगे अवरोधक तोड़ दिए। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में हिंसा : ट्विटर, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम ने ब्लॉक किए ट्रंप के अकाउंट
गौरतलब है कि वाशिंगटन डीसी स्थित कैपटोल परिसर में ट्रंप के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद परिसर को बंद कर दिया गया। कैपिटल के भीतर यह घोषणा की गई कि 'बाहरी सुरक्षा खतरे' के कारण कोई व्यक्ति कैपिटल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता।