{"_id":"64d50aa9de3a27f59f05a703","slug":"pm-modi-no-confidence-motion-reply-slams-congress-opposition-know-all-in-10-graphics-latest-news-update-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष को जमकर लताड़ा; 10 ग्राफिक में देखें प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष को जमकर लताड़ा; 10 ग्राफिक में देखें प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा
Thu, 10 Aug 2023 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 10 Aug 2023 09:50 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष दलों पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि ये 'शुतुरमुर्ग' की अप्रोच वाला विपक्ष है। इन लोगों को भारत की सेना पर भरोसा नहीं था। इन्हें भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर नहीं, बल्कि दुश्मन पाकिस्तान के दांव पर भरोसा था। पहले जब पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा हमला होता तो इनकी 'विपक्ष' सरकार, पड़ोसी मुल्क की बात पर ही विश्वास कर लेती थी।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। दावा किया जा रहा है कि यह सदन में किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा भाषण था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को जमकर खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि कश्मीर आतंकवाद की आग में दिन-रात सुलग रहा था, लेकिन कांग्रेस सरकार का कश्मीर के आम लोगों पर विश्वास नहीं था। उन्होंने कहा कि ये हुर्रियत, अलगाववादियों और पाकिस्तान का झंडा लेकर चलने वालों पर विश्वास करते थे।
विज्ञापन
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को परिवारवाद पसंद है, कांग्रेस को दरबारवाद पसंद है। जहां बड़े लोग, उनके बेटे-बेटियां भी बड़े पदों पर काबिज हों। यही उनकी कार्यशैली रही है। ये वे लोग हैं, जिन्हें देश के सामर्थ्य पर भरोसा नहीं है। इन लोगों को देश के परिश्रम पर विश्वास नहीं है। देश के पराक्रम पर विश्वास नहीं है। आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें...
विज्ञापन
विज्ञापन