फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Nepal visit is decided in feburary no link with karnataka election says vijay gokhale

प्रधानमंत्री मोदी की नेपाल यात्रा का कर्नाटक चुनाव से कोई लेना-देना नहीं: विदेश सचिव

Sun, 13 May 2018 07:58 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 13 May 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
PM Modi Nepal visit is decided in feburary no link with karnataka election says vijay gokhale

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय नेपाल यात्रा और मंदिर दर्शन का कर्नाटक के चुनाव से कोई लेनादेना नहीं है। विदेश सचिव विजय गोखले ने कर्नाटक में मतदान के दिन पीएम की नेपाल यात्रा को लेकर लगाए गए कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि जब 15 फरवरी, 2018 को केपी शर्मा ओली नेपाल के पीएम बने तब मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी थी। इसी दौरान यात्रा पर चर्चा हो गई थी।

विज्ञापन


गोखले ने बताया कि मोदी ने ओली को पहले भारत आने का न्यौता दिया। इसीलिए 7 अप्रैल को ओली दिल्ली आए थे। उन्होंने कहा कि राजकीय यात्राएं दोनों देशों की सहूलियत के मुताबिक तय होती हैं। कोई एक प्रधानमंत्री यात्रा और मुलाकात का वक्त अकेले तय नहीं कर सकता।
विज्ञापन


आचार संहिता का उल्लंघन है यात्रा का प्रसारण
कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पीएम नेपाल में मंदिर दर्शन के जरिये कर्नाटक के मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम ने जानबूझकर मतदान के दिन नेपाल की यात्रा कर कर्नाटक के हिंदू मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की। साथ ही उनकी यात्रा का प्रसारण चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी है। गुजरात में भी उन्होंने मतदान के बाद रोड शो किया था। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed