{"_id":"6a9fc55cea1495436302d75b","slug":"pm-modi-naraz-fufa-jhooth-ki-goonj-freight-corridor-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नाराज फूफा’ के बाद अब ‘झूठ की गूंज’: पीएम मोदी ने विपक्ष को फिर घेरा, और क्या-क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘नाराज फूफा’ के बाद अब ‘झूठ की गूंज’: पीएम मोदी ने विपक्ष को फिर घेरा, और क्या-क्या कहा?
Tue, 08 Sep 2026 01:50 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:50 PM IST
सार
पीएम मोदी के ‘नाराज फूफा’ वाले तंज की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि फ्रेट कॉरिडोर के मंच से उन्होंने फिर विरोध करने वालों पर निशाना साध दिया। 250 से ज्यादा ट्रकों का माल एक ट्रेन से पहुंचने का उदाहरण देकर मोदी ने सवाल उठाने वालों पर कटाक्ष किया और कहा कि ‘झूठ की गूंज’ से भ्रमित करने वाले हर चौराहे पर मिलेंगे। पीएम मोदी ने और क्या कहा? जानिए...
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
'जेएनपीटी मुंबई से डबल कंटेनर मालगाड़ी को चलाया गया। इसके चलने से एक बार में 250 ट्रकों के ज्यादा सामान मुंबई से वडोदरा पहुंच गया। अब ये नाराज फूफाजी चिल्लाएंगे कि इन ट्रक वालों का क्या होगा। लेकिन अब सामान देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंच पाएगा। अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है, जहां पहले नहीं पहुंची।' यह बातें पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में कही है।
पीएम मोदी ने नाराज फूफा किसे कहा?
इससे पहले भी उन्होंने नाराज फूफा कहकर विपक्ष को घेरा था। दरअसल, पांच सितंबर को दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स यानी एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने उन लोगों पर निशाना साधा था, जो हर नए काम पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को ‘नाराज फूफा’ बताया था। एक बार फिर से पीएम मोदी ने इसी अंदाज में विपक्ष पर तंज कसा।
विज्ञापन
पहले उन्होंने कहा था कि कुछ लोग कोई भी काम शुरू होते ही ‘नाराज फूफा’ बन जाते हैं। उनका पसंदीदा काम हर चीज का विरोध करना है और उनका एक ही सवाल होता है-‘इसकी क्या जरूरत है?’ पीएम मोदी ने स्टैच्यू, हाई-स्पीड ट्रेन, यूपीआई, संसद की नई इमारत और सैनिक स्मारक जैसे कामों का उदाहरण भी दिया था। उन्होंने कहा था कि देश के लिए जो जरूरी है, उसे करने से भारत को कोई नहीं रोक सकता।
यह भी पढ़ें: 'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा': वडोदरा में जेन-जी से बोले पीएम मोदी, विपक्ष को बताया नाराज फूफा
‘झूठ की गूंज’ से राहुल गांधी पर निशाना?
पीएम मोदी 'नाराज फूफा' तक ही नहीं रुके। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर भी निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि 'झूठ की गूंज' से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे लेकिन भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है। सच की हुंकार के साथ चलता है। सच की हुंकार के लिए चलता है। हमारे युवा साथी ये देख रहे हैं कि आज देश में सोलर हो, विंड हो, हाइड्रो हो, न्यूक्लियर हो, सारे सेक्टर पर सरकार कितना फोकस से काम कर रही है।
पीएम मोदी ने फ्रेट कॉरिडोर को भारत की जीवनरेखा क्यों बताया?
पीएम मोदी ने आगे कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित होते भारत की जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि इससे देश के ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर का कायाकल्प हुआ है। पहले यात्री ट्रेन जिस ट्रैक पर चलती थी, उसी ट्रैक पर मालगाड़ी भी चलती थी। इससे यात्री और माल, दोनों की आवाजाही धीमी रहती थी। मोदी ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर ने इस व्यवस्था को बदल दिया है।