फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mujra jibe row AIMIM chief Owaisi hits back disco dance bharatanatyam

LS Polls: प्रधानमंत्री के 'मुजरा' तंज पर ओवैसी का जवाब- मोदी डिस्को डांस, भांगड़ा, भरतनाट्यम कर रहे

Mon, 27 May 2024 01:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालीगंज (बिहार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालीगंज (बिहार) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 27 May 2024 01:23 AM IST
सार

एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर की गई 'मुजरा' टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। 

विज्ञापन
PM Modi Mujra jibe row AIMIM chief Owaisi hits back disco dance bharatanatyam
असदुद्दीन ओवैसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मुजरा' टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ओवैसी ने पीएम मोदी को चौतरफा घेरने के साथ ही डिस्को डांस, भांगड़ा और भरतनाट्यम जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं, पीएम मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को 'झूठों का सरदार' बताया

विज्ञापन


हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने रविवार को बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उनकी पार्टी ने एक उम्मीदवार खड़ा किया है। रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने एक दिन पहले इसी इलाके में दिए पीएम मोदी के भाषण को याद किया, जब उन्होंने विपक्षी दलों पर मुस्लिमों के वोट के लिए मुजरा करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


भारतीय क्षेत्र में चीन के कब्जे को लेकर घेरा
ओवैसी ने कहा, 'क्या प्रधानमंत्री को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए? मोदी क्या सोचते हैं कि हमारे मुंह में जुबान नहीं है, क्या हमारे पास बोलने की क्षमता नहीं है? उन्होंने भारतीय क्षेत्र में चीनियों के कब्जे को लेकर पीएम मोदी को घेरा। कहा, 'लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर चीनियों ने कब्जा कर लिया है। मोदी ने इस बारे में कुछ नहीं किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या वह इस मुद्दे पर डिस्को डांस कर रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन




CAA के मुद्दे पर भांगड़ा करते रहे पीएम मोदी : ओवैसी
ओवैसी ने आगे CAA को लेकर पीएम को घेरने की कोशिश की। कहा, 'नागरिकता (संशोधन) अधिनियम मुसलमानों को मताधिकार से वंचित करने के लिए लाया गया था और मोदी इस मुद्दे पर भांगड़ा करते रहे। धर्म संसद (हिंदू सभा) में मुस्लिम माताओं और बहनों के बारे में सभी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं, लेकिन मोदी इस मुद्दे पर भरतनाट्यम कर रहे हैं।


उत्तराखंड में 'निकाह' को नहीं दी जा रही मान्यता
सांसद ने आगे कहा, 'मोदी कहते हैं कि अपने अगले कार्यकाल में वह समान नागरिक संहिता लाएंगे, लेकिन भाजपा शासित उत्तराखंड में 'निकाह' को मान्यता नहीं दी जा रही है। विशेष विवाह अधिनियम का सहारा लेने के लिए मुसलमानों को मजबूर किया जा रहा है।'

फिल्म निर्माताओं पर भी निशाना साधा
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने 'कश्मीर फाइल्स' और 'केरल स्टोरी' जैसे काम करने वाले फिल्म निर्माताओं पर भी निशाना साधा। उनकी तुलना हिटलर की प्रचार मशीनरी से की, जिन्होंने यहूदियों को बदनाम किया, उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए, उनकी प्रथाओं के प्रति नफरत फैलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed