फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Motion Of Thanks In Lok Sabha on the President Budget Speech

लोकसभा में बोले पीएम मोदी- पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो मेरे कश्मीर का ये हाल नहीं होता

Wed, 07 Feb 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Feb 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Motion Of Thanks In Lok Sabha on the President Budget Speech

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  लोकसभा में अपने भाषण की शुरुआत की। हालांकि पीएम मोदी के धन्यवाद भाषण से पहले विपक्ष ने जोरदार हंगामा काटा। हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।  

विज्ञापन


LIVE UPDATES:

1.39 PM:
पीएम मोदी ने कहा कि मेरा स्वच्छता अभियान देश के हित में है। 

1.37 PM: पीएम मोदी ने कहा कि जितना कीचड़ उछालोगे, उतना ही कमल खिलेगा। कीचड़ उछालने की राजनीति चल रही है। देश कांग्रेस को एनपीए के लिए माफ नहीं करेगा। हमने कतर से गैस खरीदने पर 8 हजार करोड़ बचाया। अगर हमारी जगह कांग्रेस होती तो नुकसान हो जाता। 
विज्ञापन


1.35 PM: पीएम मोदी ने कहा कि NPA के पीछे पुरानी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने ऐसे लोन बांटे जिससे आज भी बैंकों को नुकसान हो रहा है। एनपीए कांग्रेस का पाप है। कांग्रेस ने एनपीए 36 फीसदी बताया था लेकिन असली आंकड़ा 82 फीसदी था। 52 लाख करोड़ कांग्रेस के समय का एनपीए है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के पाप जानकर भी मैं चुप रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


1.23 PM: मध्यम वर्ग को 12 हजार करोड़ का नया फायदा दिया गया है। हमारी सरकार ने मध्यम वर्ग को सेवाएं दीं। हमने ब्याज में राहत देने का काम किया। 50 करोड़ गरीबों को बीमा सुरक्षा देने का काम भी हमारी सरकार ने दिया। 

1.20 PM: पीएम मोदी ने कहा कि मध्यम वर्ग को अच्छी शिक्षा, घर और खाना चाहिए। मध्यम वर्ग को झूठ बोला जा रहा है। हम मध्यम वर्ग के ईज ऑफ लिविंग पर काम कर रहे हैं। 

1.17 PM: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का मन छोटा है, छोटे मन से कुछ नहीं होता है। उन्हें दुख है कि हम 2022 की बात क्यों करते हैं। हमने बांस को पौधे की श्रेणी से निकाला है। बांस पर कांग्रेस की गलत नीति से लोग परेशान थे। हमने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लागत कम की। हमारा जोर मधुमक्खी पालन और दूध उत्पादन पर है।   

1.11 PM: पीएम ने कहा कि उन्होंने 28 करोड़ बिजली के बल्ब बांटे। बिजली बितरण के लिए उदय योजना शुरू की। कृषि के लिए 1 लाख करोड़ की व्यवस्था की। 

1.02 PM: पीएम ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार के लिए कर्ज दे रहे हैं। पीएम ने आधार मुद्दे पर कहा कि मैंने वैज्ञानिक तरीके से इसका इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने दुष्प्रचार किया कि मोदी आधार नहीं लाने देंगे। कांग्रेसियों को इस बात का दुख है कि बिचौलियों का रोजगार चला गया। आधार के कारण फर्जीवाड़ा खत्म हो गया। 

12.58 PM:  पीएम के भाषण के बीच कांग्रेस नारे लगा रही है कि 'झांसा देना बंद करो, धोखा देना बंद करो' । कांग्रेस ने नारे लगाए कि मैच फिक्सिंग नहीं चलेगी। इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि IAS के बच्चे स्टार्ट अप शुरू करना चाहते हैं। IAS कहते हैं कि अब जमाना बदल गया है। हमारी सरकार युवाओं को ऊर्जा देने का काम कर रही है। क्योंकि युवा नौकरी की भीख नहीं मांगना चाहता। 

12.56 PM: पीएम मोदी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि चार गैर बीजेपी शासित राज्यों में 1 करोड़ लोगों को रोजगार मिला। बेरोजगारी के आंकड़ों के साथ ही रोजगार के आंकड़े भी दिये जाएंगे।  

12.55 PM: पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी दूसरी सरकारों के योगदान का जिक्र नहीं किया। कांग्रेस अपनी मानसिकता के कारण विपक्ष में बैठी है। देश में तेजी से सड़क निर्माण का काम हो रहा है। 

12.52 PM: देश की सबसे लंबी सुरंग और गैस पाइप लाइन पर हमने काम किया। समंदर में ब्रिज और सबसे तेज ट्रेन पर काम कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि पुरानी सरकारों के योगदान से यह देश बना है। 

12.49 PM: पीएम अपने भाषण में कर्नाटक का लगातार जिक्र कर रहे हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। पीएम ने कहा कि बीदर रेल लाइन पर कांग्रेस के समय में कोई काम नहीं हुआ। बीजेपी के येदुरप्पा के समय 37 किमी. रेल ट्रैक पर काम हुआ। डोला सादिया ब्रिज भी बाजपेई सरकार ने दिया। उत्तर पूर्व के विकास पर भी ध्यान दिया। 

12.45: हमारी सरकार में 1 लाख 20 हजार किमी. सरकार बनी। 1 लाख से अधिक पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाया गया। अगर कांग्रेस जमीन से जुड़ी होती तो उसकी ये हालत नहीं होती। 

12.35 PM: पीएम ने कहा कि रिश्तेदारों के बिना रेल आगे नहीं बढ़ती थी। सरकारे आती-जाती हैं लेकिन देश हमेशा बना रहता है। पिछली सरकार से हमारी कोई तुलना नहीं है। हम 3 सालों में किये काम का हिसाब दे रहे हैं।

12.30 PM: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करती रही है। कांग्रेस हमें लोकतंत्र का पाठ न पढ़ाए। पीएम ने कहा कि अगर सरदार बल्लभ भाई पटेल देश के पहले पीएम होते तो कश्मीर का मुद्दा सुलझ गया होता। 

12.25 PM: पीएम ने कहा कि कांग्रेस की वजह से देश आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नेहरू और कांग्रेस ने देश को लोकतंत्र नहीं दिया, यह हमारी रगो में है। कांग्रेस में अहंकार और नासमझी भरी हुई है। इस देश में 90 से अधिक बार धारा 356 का उपयोग करते हुए, राज्य सरकारों को, राज्य के दलों को आपने उखाड़ कर फ़ेंक दिया, आप किस लोकतंत्र कि बात करते हो। 

12.20 PM: पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर कटाक्ष किया। तथ्यों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि एक परिवार की भक्ति की वजह से खड़गे की कर्नाटक में जगह बची रहेगी। खड़गे जी जगतगुरु वशवेश्वरजी का अपमान मत करो। 


12.15 PM: हंगामें  के बीच पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के टुकड़े किये। कांग्रेस के जहर की कीमत पूरा देश चुका रहा है। कांग्रेस की वजह से देश में समस्याएं सुलग रही हैं। 

12.10 PM: पीएम मोदी के भाषण से पहले विपक्ष का जोरदार हंगामा, पीडीपी के सांसद जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।  

पीएम मोदी राज्यसभा में आज शाम को भाषण देंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच देश के महापुरुषों को लेकर खींचतान हो गई थी। इसके बाद आज भी सदन में हंगामे के बादल मंडरा रहे हैं।

वहीं भाजपा ने मंगलवार को अपने सभी सांसदों को चेतावनी दी थी कि उन्हें 7 और 8 फरवरी को सदन में रहना जरूरी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed