{"_id":"593995334f1c1b6c519c8522","slug":"pm-modi-met-pakistani-pm-nawaz-in-astana-say-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्ताना में हुई पीएम मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात, पूछा एक-दूसरे का हालचाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अस्ताना में हुई पीएम मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात, पूछा एक-दूसरे का हालचाल
एजेंसी/ अस्ताना
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक रिश्तों में तनाव और दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात की अटकलों के बीच एक रिसेप्शन कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ ने एक दूसरे का अभिवादन किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने आए नेताओं के स्वागत के लिए ओपरा में एकत्र नेताओं के बीच दोनों प्रधानमंत्रियों ने एक दूसरे का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
इससे पहले भारत और पाक के द्विपक्षीय संबंधों में तनाव कम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और नवाज शरीफ के बीच मुलाकात के कयास लगाए जा रहे थे। शरीफ की हार्ट सर्जरी के बाद यह पहला मौका है जब दोनों नेता एक दूसरे से मिले।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मोदी ने शरीफ से उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। साथ ही उन्होंने उनकी मां और परिवार का हालचाल जाना। इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से पूछा गया था कि क्या मोदी और शरीफ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, इस पर गोपाल बागले ने कहा कि भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
शंघाई सहयोग संगठन के दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत में बृहस्पतिवार को प्रतिभागी देशों के नेताओं के लिए रिसेप्शन और गाला शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ भी शामिल हुए। कजाखस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजरबायेव ने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। इसमें नरेंद्र मोदी, शरीफ, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग भी मौजूद थे।
रिसेप्शन के लिए जाने के दौरान जब पत्रकारों ने शरीफ से पूछा कि क्या वे मोदी से मुलाकात करेंगे तो वह बिना कोई जवाब दिए मुस्कुराकर निकल गए। इसके बाद मोदी और शरीफ की मुलाकात के कयास शुरू हो गए।