फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi message on ram mandir pran pratishtha got emotional after remember his mother

PM Modi: 'गर्भगृह में मैं अकेला नहीं जाऊंगा...', राम मंदिर के संदेश में मां को याद कर भावुक हुए PM मोदी

Fri, 12 Jan 2024 01:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Jan 2024 01:11 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिन्होंने हजारों वर्षों से आक्रांतित भारत की आत्मा को झकझोरा था। आज वह आत्मविश्वास भव्य राम मंदिर के रूप में हमारी पहचान बनकर सबके सामने है। 

विज्ञापन
pm modi message on ram mandir pran pratishtha got emotional after remember his mother
पीएम मोदी ने जारी किया ऑडियो संदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर विशेष संदेश जारी किया। इस संदेश में पीएम मोदी ने अपनी मां को भी याद किया। मां का जिक्र कर पीएम मोदी भावुक हो गए। साथ ही पीएम मोदी ने ये भी बताया कि वह राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह अपने अनुष्ठान का आरंभ नासिक धाम पंचवटी से कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मां को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी
ऑडियो संदेश के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिन्होंने हजारों वर्षों से आक्रांतित भारत की आत्मा को झकझोरा था। आज वह आत्मविश्वास भव्य राम मंदिर के रूप में हमारी पहचान बनकर सबके सामने है। सोने पर सुहागा ये है कि आज माता जीजाबाई जी की जन्म जयंती है, जिन्होंने छत्रपति शिवाजी के रूप में एक महामानव को जन्म दिया। पीएम मोदी ने कि 'जब जीजाबाई का जिक्र कर रहा हूं तो सहज ही मुझे अपनी मां की भी याद आना स्वभाविक है। मेरी मां जीवन के अंत तक माला जपते हुए सीता-राम का ही नाम भजा करती थीं।'
विज्ञापन


'गर्भगृह में 140 करोड़ देशवासी भी मेरे साथ होंगे'
प्रधानमंत्री ने कहा 'प्राण प्रतिष्ठा की घड़ी, चराचर सृष्टि का वो चैतन्य पल...आध्यात्मिक अनुभूति का वो अवसर है...गर्भगृह में उस पल क्या नहीं होगा। शरीर के रूप में, तो मैं उस पवित्र पल का साक्षी बनूंगा ही, लेकिन मेरे मन में, मेरे हृदय के हर स्पंदन में 140 करोड़ भारतीय मेरे साथ होंगे। हर रामभक्त मेरे साथ होगा और वो चैतन्य पल हम सबकी सांझी अनुभूति होगी। मैं अपने साथ राम मंदिर के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले अनगिनत व्यक्तियों की प्रेरणा लेकर जाऊंगा। 140 करोड़ देशवासी उस पल में मेरे साथ जुड़ जाएंगे, तब मैं आपकी ऊर्जा को लेकर गर्भगृह में प्रवेश करूंगा। तब मुझे भी एहसास होगा कि मैं अकेला नहीं हूं बल्कि आप सब भी मेरे साथ हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed