फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi meets emmanuel bonne india france strategic partnership

PM Narendra Modi: पीएम मोदी से मिले मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने चर्चा

Tue, 13 Jan 2026 10:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Jan 2026 10:17 PM IST
सार

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राजनयिक सलाहकार से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। 

विज्ञापन
pm modi meets emmanuel bonne india france strategic partnership
फ्रांसीसी राष्ट्रपति को कूटनीतिक सलाहकार के साथ पीएम मोदी। - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार के मिलकर खुशी हुई। प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने भारत-फ्रांस के बीच मजबूत और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति मैक्रों के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन से मिलकर बेहद खुशी हुई। हमने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की, जो कई क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग पर आधारित है और मजबूत व भरोसेमंद है। उन्होंने कहा, हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारा सहयोग नवाचार, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ रहा है, खासकर ऐसे समय में जब हम भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष मना रहे हैं।
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें: 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं नितिन नबीन, 19 को दाखिल करेंगे नामांकन

प्रधानमंत्री ने कहा, हमने प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। हम राष्ट्रपति मैक्रों का जल्द ही भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

वहीं, नई दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास ने भी इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी। दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की फरवरी 2026 में होने वाली भारत यात्रा से पहले राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। चर्चा में होराइजन 2047 रोडमैप के अनुरूप भारत की रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करने पर फोकस किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed