PM Modi: नोकिया सीईओ से पीएम मोदी की मुलाकात, डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण में भारत की प्रगति पर हुई चर्चा
नोकिया के सीईओ पेक्का लुंडमार्क ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलना और उनके साथ इस बात पर चर्चा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है कि नोकिया भारत की 5जी यात्रा एवं डिजिटल बदलाव के अगले चरण में कैसे योगदान दे रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोकिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पेक्का लुंडमार्क के साथ सोमवार को एक ‘‘सार्थक मुलाकात’’ की। इस दौरान उन्होंने अगली पीढ़ी के डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण में भारत की गई प्रगति पर चर्चा की।
लुंडमार्क ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलना और उनके साथ इस बात पर चर्चा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है कि नोकिया भारत की 5जी यात्रा एवं डिजिटल बदलाव के अगले चरण में कैसे योगदान दे रहा है और यह भी कि कैसे कंपनी भारत की 6जी महत्वकांक्षाओं का समर्थन करने का इरादा रखती है।
पीएम मोदी ने नोकिया के सीईओ के ट्वीट को टैग करते हुए कहा, पेक्का लुंडमार्क के साथ एक सार्थक बैठक की, जिसमें हमने प्रौद्योगिकी से संबंधित पहलुओं और समाज के कल्याण के लिए इसका लाभ उठाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, हमने अगली पीढ़ी के डिजिटल बुनियादी ढांचे के निर्माण में भारत की प्रगति पर भी चर्चा की।
त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने कार्यभार संभालने के कुछ दिन बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग-अलग मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पीएम मोदी पिछले हफ्ते तीनों मुख्यमंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे माणिक साहा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। 70 वर्षीय भाजपा नेता ने बुधवार (8 मार्च) को संवेदनशील सीमावर्ती राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हाल के त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 32 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी आईपीएफटी ने 60 सदस्यीय सदन में एक सीट हासिल की। साहा को पहली बार 2022 में बिप्लब कुमार देब की जगह मुख्यमंत्री बनाया गया था।
बाद में दिन में, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की और उनके बाद नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कॉनराड संगमा और एनडीपीपी नेता नेफियू रियो ने पिछले मंगलवार (7 मार्च) को क्रमशः मेघालय और नगालैंड के मुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली थी।
हाल के मेघालय विधानसभा चुनावों में एनपीपी 26 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। यूडीपी को 11 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा, एचएसपीडीपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) को दो-दो सीटें मिलीं। उनके अलावा, दो निर्दलीय सदस्यों ने संगमा को समर्थन दिया। वहीं, नगालैंड में, एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने 60 सदस्यीय सदन में 37 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।
लद्दाख के एलजी ने की पीएम मोदी से मुलाकात
लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की।