फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pm modi meeting with 6 chief ministers important discussion can on covid 19

मुख्यमंत्रियों से बोले पीएम मोदी: यूरोप में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, ये हमारे लिए चेतावनी

Fri, 16 Jul 2021 12:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 16 Jul 2021 12:52 PM IST
सार

 तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में भारी इजाफा देखा जा रहा है। रोजना इन प्रदेशों में संख्या बढ़ती जा रही है। बीते दिनों पीएम मोदी ने बैठक में चिंता जाहिर की थी। 

विज्ञापन
Pm modi meeting with 6 chief ministers important discussion can on covid 19
कोरोना वायरस पर पीएम का संबोधन - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से पहले केंद्र सरकार लगातार राज्यों से संपर्क में है। प्रधानमंत्री मोदी समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इन राज्यों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , कर्नाटक, केरल , ओडिशा  और महाराष्ट्र हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ राज्यों में कोरोना के मामले फिर बढ़ना चिंता का विषय है, यूरोप के कई देशों में केस बढ़ रहे हैं यह हमारे लिए चिंता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कोरोना रहने से नए वैरिएंट का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हमें इससे बचवा करना होगा। हम तीसरी लहर के मुहाने पर खड़े हैं ऐसे में सतर्कता बरतनी होगी। 

विज्ञापन


माइक्रो कंटेंमेंट जोन पर ध्यान देने की जरूरत
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर स्थिति नियंत्रित नहीं हई तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। इसके लिए हमें अभी से माइक्रो कंटेमेंट जोन पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी राज्य सरकारों ने इस संकट के वक्त में एक-दूसरे से सीखने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि दूसरी लहर के दौरान कुछ राज्यों ने लॉकडाउन नहीं किया, लेकिन माइक्रो कंटेंमेंट जोन पर ज्यादा ध्यान दिया। उसी कारण वह हालात को संभालने में कामयाब हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दिया 4T का मंत्र
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के करीब 80 फीसदी मामले इन्हीं 6 राज्यों (आज मीटिंग में शामिल) से हैं।  पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र, केरल में बढ़ते मामले चिंताजनक है, क्योंकि ये सब दूसरी लहर के पहले वाले लक्षण हैं। हमें एक बार फिर टेस्ट, ट्रैक और टीका के रणनीति पर आगे बढ़ना होगा ।  पीएम मोदी ने कहा कि जहां संक्रमण ज्यादा है, वहां वैक्सीनेशन काफी महत्वपूर्ण है। टेस्टिंग में सबसे अधिक RT-PCR तकनीक पर जोर देने की जरूरत है । सभी राज्यों में आईसीयू बेड्स, टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के लिए फंड आवंटन किया जा रहा है।  केंद्र ने 23 हजार करोड़ का फंड दिया है, इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट को मिशन मोड के तहत पूरा करना चाहिए। 

यूरोप में बढ़ रहे कोरोना के मामले- पीएम मोदी
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए पूरी तैयारी करनी होगी।  पिछले दो हफ्तों में यूरोप के देशों में कोरोना बढ़ रहे हैं, अमेरिका में भी केस बढ़ रहे हैं। ये हमारे लिए चेतावनी है। सार्वजनिक जगहों पर भीड़ बढ़ने पर भी पीएम ने चिंता जताई और इसे रोकने की अपील की। 

 इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा, ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया भी इस बैठक में उपस्थित थे।


मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने पहाड़ों और बाजारों में भीड़ बढ़ने और कोरोना नियमों का पालन नहीं करने को लेकर चिंता जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने माइक्रो-कंटेनमेंट जोन पर भी जोर देने की बात कही थी। 

बीते 24 घंटे में 41 हजार नए मामले
देश में कोरोना के रोजाना कितने केस आ रहे हैं। देश में गुरुवार को 41 हजार 806 नए मामले सामने आए, जिसमें से 28 हजार 691 मामले इन्हीं राज्यों के हैं। केरल में 13 हजार 773,  आंध्र प्रदेश में 2 हजार 526, तमिलनाडु में 2 हजार 405, महाराष्ट्र में 8 हजार 10, ओडिशा में 2 हजार 110 और कर्नाटक में 1 हजार 977 मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed