फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi, Mauritian counterpart reaffirm commitment to deepen strategic partnership

India-Mauritius Ties: PM मोदी ने मॉरीशस के समकक्ष से की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया

Tue, 24 Jun 2025 11:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 24 Jun 2025 11:15 PM IST
सार

India-Mauritius Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच के विशेष और ऐतिहासिक संबंधों को दोहराया और 'बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।

विज्ञापन
PM Modi, Mauritian counterpart reaffirm commitment to deepen strategic partnership
पीएम मोदी और नवीनचंद्र रामगुलाम - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच के विशेष और ऐतिहासिक संबंधों को दोहराया और 'बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी' को और मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Amit Shah: 'प्रत्येक गांव के नियत दायरे में ब्रिक-एंड-मोर्टार बैंकिंग सुविधा हो', गृह मंत्री शाह ने दिया सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अहम मुद्दों पर दोनों नेताओं ने की चर्चा
आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच विकास सहयोग, क्षमता निर्माण, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल ढांचा और जनसंपर्क जैसे कई अहम क्षेत्रों में चल रहे सहयोग पर चर्चा हुई। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रधानमंत्री रामगुलाम की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।


पीएम मोदी ने भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया
पीएम मोदी ने मॉरीशस के विकास लक्ष्यों को लेकर भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि यह समर्थन मॉरीशस की 'विजन महासागर' योजना और भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति के अनुरूप है। यह बातचीत दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग को और गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें - DGCA: हेलिकॉप्टरों के लिए डीजीसीए में बनेगा नया निदेशालय, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की घोषणा

पीएम मोदी ने मार्च में मॉरीशस का किया था दौरा
पीएम मोदी ने इससे पहले मार्च महीने में मॉरीशस का दौरा किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने पोर्ट लुईस के गंगा तालाब में महाकुंभ का जल अर्पित कर भारत की समृद्ध विरासत को दुनिया के साथ साझा किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की थी और मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोकसेवा और नवाचार संस्थान का भी शुभारंभ भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed