फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Maharashtra visit Today to Inaugurate Temple dedicated to 17th century

Maharashtra: 'मुंबई समाचार' की 200वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने जारी किया टिकट

Tue, 14 Jun 2022 09:36 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jun 2022 09:36 PM IST
सार

केंद्र और राज्य सरकार में जारी तनाव के बीच लंबे समय बाद किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद हुए अंतिम क्रिया में दोनो की सार्वजनिक मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन
PM Modi Maharashtra visit Today to Inaugurate Temple dedicated to 17th century
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र में होंगे। पीएम मोदी पहले पुणे के नजदीक 17वीं सदी के कवि-संत तुकाराम महाराज की जन्मस्थली देहू में उनके शिला मंदिर का लोकर्पण करेंगे। इसके बाद वे मुंबई स्थित राजभवन में क्रांतिकारी गैलरी का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री 14 जून को मुंबई समाचार के द्विशताब्दी समारोह में शामिल होंगे। मुंबई समाचार पिछले 200 वर्षों से निरंतर छप रहा है। पुणे के देहू में प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 1.45 बजे जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम वारकरियों से भी संवाद करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री राजभवन में जल भूषण भवन और क्रांतिकारी गैलरी का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी विद्यासागर राव के कार्यकाल में राजभवन में एक भूमिगत तहखाना मिला था। इस तहखाने में क्रांतिकारी गैलरी स्थापित की गई है। इस गैलरी में चापेकर बंधुओं सहित सावरकर के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन


एक मंच पर नजर आएंगे पीएम मोदी और सीएम ठाकरे
केंद्र और राज्य सरकार में जारी तनाव के बीच लंबे समय बाद किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एक साथ नजर आएंगे। अप्रैल माह में लता मंगेशकर फाउंडेशन के पुरस्कार कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई आए थे। उस दौरान कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका में उद्धव ठाकरे का नाम नहीं होने की वजह से मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद हुए अंतिम क्रिया में दोनो की सार्वजनिक मुलाकात हुई थी। इसके पहले उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय में उद्धव ठाकरे के नेतृत्वाले शिष्टमंडल से 40 मिनट की मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की अलग से मुलाकात हुई थी। हालांकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कई बैठकों में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री का आमना-सामना हो चुका है। 
 

प्रधानमंत्री ने भूमिगत गैलरी का किया उद्घाटन
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां राजभवन में स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों को समर्पित संग्रहालय की एक भूमिगत गैलरी का उद्घाटन किया। यह गैलरी ब्रिटिश काल प्रथम विश्व युद्ध के 13 बंकरों के भूमिगत नेटवर्क में बनाई गई है जिसे अगस्त 2016 में तत्कालीन राज्यपाल सी. विद्यासागर राव के कार्यकाल के दौरान राजभवन परिसर में खोजा गया था।

गैलरी में स्वाधीनता आंदोलन के नायकों, आंदोलन में उनकी भूमिका, मूर्तियां, दुर्लभ तस्वीरें, भित्ति चित्र और स्कूली बच्चों द्वारा तैयार किए गए आदिवासी क्रांतिकारियों पर विवरण शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई के राजभवन में जल भूषण भवन का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी मौजूद थे।

राजभवन में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, "जब हम 'स्वराज' की बात करते हैं, तो छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज का जीवन आज भी प्रत्येक भारतीय में देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है।"

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने लगाया आरोप
राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को पुणे के देहू में एक मंदिर उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बोलने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने इसे राज्य का अपमान करार दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम में बात की, लेकिन अजीत पवार को बोलने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने अमरावती में संवाददाताओं से कहा, ''अजित पवार के कार्यालय ने (पीएमओ से) अनुरोध किया था कि उन्हें कार्यक्रम में बोलने की अनुमति दी जाए क्योंकि वह उप-मुख्यमंत्री हैं और जिले के संरक्षक मंत्री भी हैं। पीएमओ ने मंजूरी नहीं दी।''

मुंबई समाचार की 200वीं वर्षगांठ पर जारी किया टिकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में से एक "मुंबई समाचार" की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष डाक टिकट भी लॉन्च किया।

मुंबई समाचार के द्वीशताब्दी महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुंबई समाचार के पाठकों, पत्रकारों, कर्मचारियों को इस ऐतिहासिक समाचार पत्र की 200वीं वर्षगांठ पर हार्दिक शुभकामनाएं। इन दो सदियों में अनेक पीढ़ियों के जीवन को उनके सरोकारों को मुंबई समाचार ने आवाज़ दी है।

उन्होंने आगे कहा, "विदेशियों के प्रभाव में जब ये शहर बॉम्बे हुआ, बंबई हुआ, तब भी इस अखबार ने अपना लोकल कनेक्ट नहीं छोड़ा, अपनी जड़ों से जुड़ाव नहीं तोड़ा। ये तब भी सामान्य मुंबईकर का अखबार था और आज भी वही है।"


प्रधानमंत्री ने कहा कि "मुंबई समाचार सिर्फ एक समाचार का माध्यम भर नहीं है, बल्कि एक धरोहर है। मुंबई समाचार भारत का दर्शन है, भारत की अभिव्यक्ति है। भारत कैसे हर झंझावात के बावजूद अटल रहा है उसकी झलक हमें मुंबई समाचार में भी मिलती है।"

उन्होंने कहा, "मुंबई समाचार जब शुरु हुआ था तब गुलामी का अंधेरा घना हो रहा था। ऐसे कालखंड में गुजराती जैसी भारतीय भाषा में अखबार निकालना इतना आसान नहीं था। मुंबई समाचार ने उस दौर में भाषाई पत्रकारिता को विस्तार दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed